लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: तालिबान द्वारा शिक्षा पर रोक से नाखुश है छात्राएं, कक्षा में सिसक-सिसक कर रो रही है लड़कियों का वीडियो हुआ वायरल-दावा

By आजाद खान | Updated: December 22, 2022 16:24 IST

आपको बता दें कि बुधवार को काबुल के विश्वविद्यालयों के बाहर कुछ तालिबानी सुरक्षाकर्मी नजर आए थे जिन्होंने कुछ महिलाओं को अंदर जाने से रोका था जबकि कुछ अन्य को अंदर जाकर अपना काम पूरा करने की अनुमति भी दे दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान के कुछ छात्राओं का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ छात्राएं सिसक-सिसक कर रोते हुए देखी जा रही है। इसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि महिलाओं के विश्वविद्यालय शिक्षा बैन को लेकर ये रो रही है।

काबुल: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किसी कक्षा में कुछ छात्राओं को रोते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि ये छात्राएं तालिबान द्वारा शिक्षा पर लगाए गए बैन के कारण रो रही है। 

आपको बता दें कि मंगलवार को तालिबान ने यह एलान किया था कि देशभर में महिलाओं के निजी एवं सरकारी विश्वविद्यालयों में पढ़ने पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में बुधवार को तालिबान के सुरक्षा बलों को यह हिदायत दी गई है कि वे महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दें और उच्च शिक्षा के गेट को बंद कर दें। 

वीडियो में क्या दिखा है

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक कक्षा में कुछ छात्राएं बैठी है और वह रो रही है। वीडियो के पीछे किसी शख्स के बोलने की भी आवाज आ रही है और वह दूसरी भाषा में कुछ कह रहा है। 

वहीं वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि हिजाब पहनी छात्राएं जोर-जोर से रो रही है। वे इतनी तेज रो रही है कि उनकी आवाज पूरे क्लास में गूंज रही है। 23 सेकेंड के इस वीडियो को 21 दिसंबर को शेयर किया गया है जिसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि तालिबान द्वारा लगाए गए शिक्षा बैन के मद्देनजर छात्राएं रो रही है। 

तालिबान ने छात्राओं के विश्वविद्यालयों की शिक्षा पर लगा दिया है बैन

आपको बता दें कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को तालिबान सुरक्षा बलों ने विश्वविद्यालयों में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगाकर उनके लिए उच्च शिक्षा के द्वार बंद कर दिये है। इस फैसले के बाद मिले एक वीडियो में महिलाएं एक (विश्वविद्यालय) परिसर के बाहर रोती-बिलखती और एक-दूसरे को सात्वंना देती नजर आ रही हैं। 

एक दिन पहले ही देश के तालिबान शासकों ने आदेश जारी कर देशभर में महिलाओं के निजी एवं सरकारी विश्वविद्यालयों में पढ़ने पर तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक रोक लगा दी है। तालिबान प्रशासन ने इसका कोई कारण नहीं बताया और न ही उसने इसकी कड़ी वैश्विक निंदा पर प्रतिक्रिया दी है। इस बीच पाकिस्तान ने तालिबान से अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील भी की है। 

सुरक्षाकर्मी नहीं जाने दे रहे है विश्वविद्यालय

बुधवार को काबुल में विश्वविद्यालयों के बाहर तालिबान सुरक्षाकर्मी नजर आए जिन्होंने कुछ महिलाओं को अंदर जाने से रोका जबकि कुछ अन्य को अंदर जाकर अपना काम पूरा करने की अनुमति दी है। उन्होंने किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी, शूटिंग या विरोध प्रदर्शन को रोकने की भी कोशिश की है। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानवायरल वीडियोएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल