लाइव न्यूज़ :

Afghanistan bus accident: ट्रक-बाइक से टकराई बस, ईरान से लौट रहे 79 लोग जिंदा जले, मृतकों में 19 बच्चे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2025 15:40 IST

Afghanistan bus accident: पिछले कुछ महीनों में लगभग 18 लाख अफगानिस्तानी नागरिकों को ईरान से जबरन वापस भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभीषण आग लग गई और कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अब्दुल मतीन कानी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि दुर्घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं।

Afghanistan bus accident: उत्तर-पश्चिमी अफगानिस्तान में ईरान से लौट रहे कम से कम 79 लोगों की बस दुर्घटना में मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृतकों में 19 बच्चे भी शामिल हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि दुर्घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं। ‘टोलो न्यूज’ ने अधिकारी के हवाले से बताया कि दुर्घटना मंगलवार रात स्थानीय समयानुसार लगभग साढ़े आठ बजे हेरात प्रांत में हुई। उन्होंने बताया कि बस एक ट्रक और एक मोटरसाइकिल से जा टकराई, जिससे भीषण आग लग गई और कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पिछले कुछ महीनों में लगभग 18 लाख अफगानिस्तानी नागरिकों को ईरान से जबरन वापस भेजा गया है।

उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में मस्जिद पर गोलीबारी,  13 लोगों की मौत

उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में मंगलवार सुबह एक मस्जिद पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिससे सुबह की नमाज के दौरान कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कात्सिना राज्य के उंगुवान मंतौ शहर में हुए इस हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली है, लेकिन नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य क्षेत्रों में ऐसे हमले अक्सर होते रहते हैं।

यहां स्थानीय चरवाहे तथा किसान अक्सर भूमि और पानी तक सीमित पहुंच को लेकर आपस में भिड़ जाते हैं। पिछले महीने, उत्तर-मध्य नाइजीरिया में हुए एक हमले में 150 लोग मारे गए थे। प्रांत के कमिश्नर नासिर मुअज़ू ने कहा कि आगे किसी तरह के हमलों को रोकने के लिए उंगुवान मंतौ क्षेत्र में सेना और पुलिस को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि बंदूकधारी अक्सर बरसात के मौसम में खेतों में फसलों के बीच छिपकर हमले करते हैं।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानपाकिस्तानईरानसड़क दुर्घटनाअग्निकांडTaliban Taliban
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."