लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान की लोया जिरगा ने ‘तत्काल और स्थायी’ संघर्षविराम की मांग की, राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा, वह सशर्त तैयार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2019 16:18 IST

अशरफ गनी ने कहा कि वह संघर्ष विराम के लिये ‘‘निष्पक्ष एवं जायज मांग’’ को लागू करने को तैयार हैं लेकिन उन्होंने जोर दिया कि यह ‘‘एक पक्षीय नहीं होगा।’’ प्रतिनिधियों ने कहा, ‘‘अफगानिस्तान के इस्लामी गणराज्य की सरकार और तालिबान को रमजान की शुरुआत में पहले दिन से तत्काल एवं स्थायी संघर्षविराम की घोषणा कर देनी चाहिए और इसे लागू करना चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देअशरफ गनी ने कहा कि वह संघर्ष विराम के लिये ‘‘निष्पक्ष एवं जायज मांग’’ को लागू करने को तैयार हैं।लोया जिरगा पश्तो भाषा के शब्द हैं और इनका मतलब है महापरिषद। सैकड़ों साल पुरानी यह संस्था इस्लामी शूरा या सलाहकार परिषद जैसे सिद्धांत पर काम करती है।

काबुल में शुक्रवार को संपन्न ‘‘लोया जिरगा’’ के ऐतिहासिक शांति सम्मेलन में समूचे अफगानिस्तान से आये प्रतिनिधियों ने ‘‘तत्काल एवं स्थायी’’ संघर्षविराम की मांग की। हालांकि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी का कहना है कि वह इस मांग को लागू करने के लिये सशर्त तैयार है।

अशरफ गनी ने कहा कि वह संघर्ष विराम के लिये ‘‘निष्पक्ष एवं जायज मांग’’ को लागू करने को तैयार हैं लेकिन उन्होंने जोर दिया कि यह ‘‘एक पक्षीय नहीं होगा।’’ सप्ताह भर चले सम्मेलन के आखिर में समापन बयान में प्रतिनिधियों ने कहा, ‘‘अफगानिस्तान के इस्लामी गणराज्य की सरकार और तालिबान को रमजान की शुरुआत में पहले दिन से तत्काल एवं स्थायी संघर्षविराम की घोषणा कर देनी चाहिए और इसे लागू करना चाहिए।’’

राजधानी काबुल में आयोजित सम्मेलन में हजारों अफगानिस्तानी प्रतिनिधि और कबायली नेता शामिल हुए थे। रमजान आगामी दिनों में शुरू होने वाला है। लोया जिरगा अफगानिस्तान की एक अनूठी संस्था है जिसमें सभी पख्तून, ताजिक, हजारा और उज्बेक कबायली नेता एक साथ बैठते हैं। इनमें शिया और सुन्नी दोनों शामिल होते हैं। ये देश के मामलों पर विचार विमर्श कर फैसले करते हैं या फिर किसी उद्देश्य के लिए एकजुट होने का फैसला भी कर सकते हैं।

लोया जिरगा पश्तो भाषा के शब्द हैं और इनका मतलब है महापरिषद। सैकड़ों साल पुरानी यह संस्था इस्लामी शूरा या सलाहकार परिषद जैसे सिद्धांत पर काम करती है। अब तक कबीलों के आपसी झगड़े सुलझाने, सामाजिक सुधारों पर विचार करने और नये संविधान को मंजूरी देने के लिये इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। 

टॅग्स :अफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल