लाइव न्यूज़ :

अफगान, फंसे हुए पाकिस्तानी नागरिकों ने चमन सीमा से पाकिस्तान में प्रवेश किया

By भाषा | Updated: August 17, 2021 19:40 IST

Open in App

चमन (पाकिस्तान), 17 अगस्त (एपी) दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में चमन की प्रमुख सीमा पार कर सैकड़ों पाकिस्तानी और अफगान नागरिकों ने मंगलवार को पाकिस्तान में प्रवेश किया। प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने कहा कि इन लोगों में दो संदिग्ध आतंकवादी भी थे जिन्हें हाल में अफगान तालिबान ने पुल-ए-चरखी और बगराम जेलों से मुक्त किया था। यह स्पष्ट नहीं है कि अफगानिस्तान सरकार द्वारा दोनों पर कौन से आरोप लगाए गए थे। कोई भी सरकारी अधिकारी टिप्पणी के लिए तत्काल उपलब्ध नहीं था, लेकिन अधिकारियों ने कहा है कि वे अफगानिस्तान में फंसे सभी पाकिस्तानियों और अफगानों को अनुमति दे रहे हैं। ऐसे ही एक संदिग्ध आतंकवादी अब्दुल क़दूस ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि उसने पुल-ए-चरखी जेल में छह साल बिताए जब तक कि तालिबान ने जेल पर कब्जा करने के बाद उन्हें जाने नहीं दिया। उन्होंने किसी भी अन्य विवरण को साझा करने से इनकार कर दिया और केवल इतना कहा कि उन्हें तालिबान द्वारा मुक्त किया गया है। एक दूसरे व्यक्ति, हाफिज अब्दुल हादी ने तालिबान द्वारा रिहा होने से पहले बगराम जेल में 10 साल बिताए। उसके करीबी रिश्तेदार अमीन उल्लाह ने यह जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा