लाइव न्यूज़ :

तालिबान के डर से दूर जिंदगी की तलाश में उछलती-कूदती नजर आई बच्ची, बेल्जियम पहुंचने के बाद परिवार ने ली राहत की सांस

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 26, 2021 09:29 IST

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद इतनी दर्दनाक और भयावह तस्वीरें पूरी दुनिया के सामने आ रही था कि लोग डर और सहम गए है लेकिन इस बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है, जो लोगों में उम्मीद जगाती है ।

Open in App
ठळक मुद्देबेल्जियम के मेल्सब्रोएक सैन्य हवाई अड्डे पर खुशी से कूदती नजर आई बच्चीबच्चे के उम्मीद और उत्साह ने लोगों का दिल जीत लिया रॉयटर्स की पत्रकार जोहाना गेरोन ने इन तस्वीरों को साझा किया है

काबुल : अफगानिस्तान से पिछले कुछ हफ्तों से केवल हताश और निराश करने वाली खबरें आ रही हैं । अफगानिस्तान और वहां के लोग 20 साल बाद वापस उसी स्थिति में पहुंच गए हैं , जहां वह पहले थे । तालिबान ने उनके जीवन को डर, रोना और चिंताओं से भर दिया है । पूरी दुनिया में लोग अफगानिस्तान की स्थिति को लेकर चिंतित है लेकिन इस बीच एक छोटी बच्ची की बेफ्रिकी ने लोगों का दिल जीत लिया । लोगों को उम्मीद की नयी किरण दी कि जब तक आप जिंदा हैं , आफ लड़ सकते हैं और जीत सकते हैं । इसे देखकर आप पलभर के लिए तालिबान का आतंक भूल जाएगा । 

दरअसल यह तस्वीर बेल्जियम के मेल्सब्रोएक सैन्य हवाई अड्डे के टरमैक पर उछलती-कूदती एक छोटी बच्ची की है, जो अफगानिस्तान से सकुशल बेल्जियम पहुंचने पर बेहद खुश है । उशकी आंखों में नयी जिंदगी और नई जगहों को लेकर कई सपने हैं । इस तस्वीर को रॉयटर्स की पत्रकार जोहाना गेरोन ने खींचा है । इसमें यह दिखाने की कोशिश की गई है कि भीड़ के बीच दहशत से दूर बच्ची कितनी खुश है । 

पत्रकार ने ऐसी ही कई तस्वीरें साझा की है , जिसमें बच्ची अपना बैग लेकर अपने परिवार के साथ जा रही है । उसने अपना एक बैग अपने कंधे और दूसरा बैग अपने हाथ में लिया हुआ है । 

अधिकांश अन्य देशों की तरह, बेल्जियम ने अपने साथ काम कर रहे कुछ अफगानों के साथ अपने नागरिकों को निकालने के लिए सैन्य विमानों को काबुल भेजा था । आपको बताते दें कि तालिबान ने अमेरिका सैनिकों को 31 अगस्त तक हवाईअड्डा खाली करने को कहा । ऐसे में कई देश अपने नागरिकों को जल्द से जल्द देश खाली करने की सलाह दे रहे हैं । 15 अगस्त को राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़ने के बाद तालिबान ने पूरे देश पर कब्जा कर लिया । इसके बाद कई अफगानी देश छोड़कर भाग जाना चाहते हैं ।  

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानBelgium
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल