लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: शादी से इंकार करने पर तेजाब से हमला, दो बहन समेत तीन लड़कियां झुलसी

By भाषा | Updated: April 19, 2018 18:36 IST

मुख्य संदिग्ध इन दो बहनों का एक रिश्तेदार है। एक अन्य आरोपी की पहचान रिश्तेदार के दोस्त के रूप में हुई है।

Open in App

इस्लामाबाद , 19 अप्रैल: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शादी का प्रस्ताव खारिज करने पर दो बहनों समेत तीन लड़कियों पर आज तेजाब फेंका गया जिससे वे झुलस गयीं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार शादी का प्रस्ताव खारिज करने के बाद बहनों के एक रिश्तेदार ने कथित रूप से इन लड़कियों पर तेजाब से हमला किया।

डॉन न्यूज टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार विश्वविद्यालय की छात्राएं दोनों बहनें और उनकी मित्र सुबह गुजरात के डांग जिले में एक बस स्टॉप पर खड़ी हुई थी कि इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार लोगों ने लड़कियों पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस के अनुसार लड़कियों का चेहरा और हाथ झुलस गये और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डांग पुलिस थाने के एसएचओ आमिर अब्बास के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है ,‘‘ मुख्य संदिग्ध इन दो बहनों का एक रिश्तेदार है। एक अन्य आरोपी की पहचान रिश्तेदार के दोस्त के रूप में हुई है। ’’

पुलिस ने बताया कि इन लड़कियों में से एक ने शादी के प्रस्ताव से इनकार कर दिया था और यहीं हमले का कारण है। दोनों हमलावर अभी फरार है जबकि तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ और पुलिस महानिरीक्षक आरिफ नवाज ने इस मामले में एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अगले 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश भी दिये है।

टॅग्स :पाकिस्तानक्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं