लाइव न्यूज़ :

अबूधाबी ने साइनोफार्म टीका लेने वालों के लिए बूस्टर खुराक अनिवार्य किया

By भाषा | Updated: August 29, 2021 19:49 IST

Open in App

दुबई, 29 अगस्त (एपी) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबूधाबी ने चीन द्वारा विकसित कोविड-19 रोधी टीका साइनोफार्म की खुराक लेने वालों के लिए रविवार को बूस्टर खुराक को अनिवार्य कर दिया है। यह नियम उन लोगों पर लागू होगा जिन्होंने छह महीने पहले साइनोफार्म की खुराक ली थी। ऐसे लोगों के लिए 20 सितंबर से बूस्टर खुराक देने की शुरुआत होगी। हालांकि, कोविड-19 के अन्य टीके लेने वालों को बूस्टर की जरूरत नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि यूएई दुनिया का पहला देश है जिसने इस साल की शुरुआत में आधिकारिक रूप से बूस्टर खुराक लेने की अनुमति दी थी। उसने यह फैसला साइनोफार्म टीका लेने वालों में पर्याप्त मात्रा में एंटीबॉडी नहीं बनने की रिपोर्ट के बाद किया था। इस साल गर्मियों में क्षेत्र में सबसे सख्त पाबंदी लगाने वाले अबूधाबी ने रविवार को अपना रुख और कड़ा कर लिया। शहर के अधिकारियों ने कहा कि जिन लोगों ने साइनोफार्म टीके की दोनों खुराक ली है, अब वे तीसरी बूस्टर खुराक के बिना मॉल, स्कूल या जिम नहीं जा सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

विश्वअबू धाबी में मिसाइल के मलबे की चपेट में आने से मारे गए दो लोगों में एक भारतीय भी शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."