लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में अब भी करीब 1,500 अमेरिकी नागरिक मौजूद

By भाषा | Updated: August 26, 2021 01:13 IST

Open in App

वाशिंगटन, 25 अगस्त (एपी) अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि प्रशासन का मानना है कि 12 दिनों तक सैन्य विमानों से अमेरिकियों को निकालने के अभियान के बावजूद अब भी करीब 1,500 अमेरिकी अफगानिस्तान में बचे हैं। ब्लिंकन ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 14 अगस्त को तालिबान के काबुल पहुंचने के बाद से दिन-रात चल रहे अभियान में अब तक 4,500 अमेरिकियों को वहां से निकाला गया है। उल्लेखनीय है कि अगले मंगलवार तक अमेरिका द्वारा निकासी अभियान पूरा करने की योजना के बीच ब्लिंकन का अफगानिस्तान में मौजूद अमेरिकियों की संख्या को लेकर बयान आया है। ब्लिंकन ने बताया कि अमेरिकी अधिकारी करीब 500 अमेरिकियों के संपर्क में हैं और उन्हें अफगानिस्तान से सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहे हैं। ब्लिंकन ने कहा कि अन्य 1,000 तक भी पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

विश्वअमेरिका के दावों की खुली पोल; होर्मुज जलडमरूमध्य में 5 नागरिकों की मौत से ईरान में भारी आक्रोश

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत