लाइव न्यूज़ :

VIDEO: 'आपका विजन है..', जब पाक राजनेता ने अरशद नदीम के ओलंपिक गोल्ड जीतने का श्रेय पीएम शहबाज को दिया, तो यूजर बोला- पूरा खानदान टिकटॉकर है माशा अल्लाह!

By रुस्तम राणा | Updated: August 9, 2024 16:26 IST

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में दोनों जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें मसूद ने दावा किया है कि यह प्रधानमंत्री ही थे जिन्होंने नदीम को यह मौका दिया।

Open in App
ठळक मुद्देनदीम ने 8 अगस्त (गुरुवार) को शुरू हुए पुरुषों के भाला फेंक के फाइनल में 92.97 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो करके सभी को चौंका दियाउन्होंने 92.97 मीटर का विश्व रिकॉर्ड बनाया और पिछले चैंपियन और अपने भारतीय समकक्ष नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ दियायह ओलंपिक में एथलेटिक्स में पाकिस्तान का पहला स्वर्ण पदक है

Viral Video:पाकिस्तान के ट्रैक और फील्ड एथलीट अरशद नदीम ने पेरिस 2024 ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता, जिसका श्रेय पाकिस्तान के एक राजनेता और वकील राणा मसूद को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को देते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में दोनों जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें मसूद ने दावा किया है कि यह प्रधानमंत्री ही थे जिन्होंने नदीम को यह मौका दिया। हालांकि एक्स पर इस वीडियो को लेकर यूजर शरीफ पर की खिल्ली उड़ा रहे हैं। कोई उन्हें टिक टॉकर बता रहा है तो कोई उन्हें बेकार अभिनेता करार दे रहा है। 

हालांकि पाकिस्तान में शरीफ की आलोचना की जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने नदीम के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वे एथलीट को 10 लाख का चेक दे रहे थे। नेटिज़न्स ने उन पर दिखावा करने का आरोप लगाया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक्स पर लिखा, "शाबाश अरशद, इतिहास रच दिया गया! आपने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।"

नदीम ने 8 अगस्त (गुरुवार) को शुरू हुए पुरुषों के भाला फेंक के फाइनल में 92.97 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो करके सभी को चौंका दिया। 27 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 92.97 मीटर का विश्व रिकॉर्ड बनाया और पिछले चैंपियन और अपने भारतीय समकक्ष नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया, जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.45 मीटर था। यह ओलंपिक में एथलेटिक्स में पाकिस्तान का पहला स्वर्ण भी है।

टॅग्स :शहबाज शरीफपाकिस्तानवायरल वीडियोपेरिस ओलंपिक 2024
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट