लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड में एक गोदाम में विस्फोट, आपात सेवा कर्मी मौके पर

By भाषा | Updated: December 3, 2020 21:11 IST

Open in App

लंदन, तीन दिसंबर दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड में ब्रिस्टल के निकट एवनमाउथ में एक गोदाम में बड़े धमाके की खबर है। मौके पर दकमल व राहतकर्मी राहत व बचावकार्य में जुटे हैं।

साउथ वेस्टर्न एंबुलेंस सर्विस ने कहा कि वे “बेहद गंभीर” स्थिति पर प्रतिक्रिया कर रहे हैं और एक गवाह ने “बेहद तेज धमाका” सुनने की जानकारी दी है जिससे “इमारत हिल गई।”

एंबुलेंस सेवा ने एक बयान में कहा, “साउथ वेस्टर्न एंबुलेंस सर्विस ब्रिस्टल के एवनमाउथ की किंग्स वेस्टन लेन में एक परिसर पर गंभीर घटना के बाद मौके पर मौजूद है। हमारे साथ दमकल सेवा और पुलिसकर्मी भी हैं।”

स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक लोग हताहत हुए हैं हालांकि इस बारे में और कोई जानकारी नहीं है।

घटनास्थल की तस्वीरों में मौके पर पुलिस की गाड़ियां, दमकल और एक हेलीकॉप्टर नजर आ रहा है। कुछ अन्य तस्वीरों में वहां से धुआं उठता नजर आ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब