लाइव न्यूज़ :

कैपिटल पर छह जनवरी को हुए हमले की जांच के लिए नई समिति का होगा गठन

By भाषा | Updated: June 23, 2021 09:52 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 जून (एपी) अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने मंगलवार को डेमोक्रेटिक पार्टी के अपने सहकर्मियों से कहा कि वह कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) पर छह जनवरी को हुए हमले की जांच के लिए एक नई समिति का गठन कर रही है।

पेलोसी के बयान से परिचित एक शख्स ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर यह जानकारी दी। पेलोसी ने एक निजी बैठक में इसकी घोषणा की है।

रिपब्लिकन सीनेट के उस कानून की राह में अवरोध उत्पन्न करने के बाद नई समिति की घोषणा की है, जिसके जरिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा किए गए हमले की जांच के लिए एक द्विदलीय, स्वतंत्र आयोग का गठन किया जाएगा।

पेलोसी ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि सदन दंगे के मामले की जांच तेज करेगा, जिसमें हिंसक भीड़ पुलिस को खदेड़ते हुए अमेरिकी संसद (कैपिटल) में दाखिल हो गई थी।

गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में हार स्वीकार नहीं की थी और उन्होंने तीन नवम्बर को हुए चुनाव में धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। ट्रंप के इन आरोपों के बीच, कैपिटल बिल्डिंग पर उनके समर्थकों ने छह जनवरी को धावा बोला था और हिंसा की थी। यह हमला उस समय किया गया था, जब संसद में जो बाइडन की राष्ट्रपति चुनाव में जीत को सत्यापित किया जा रहा था।

यह नई समिति बहुसंख्यक डेमोक्रेट्स को जांच का जिम्मा सौंपेगी। सदन में तीन दर्जन से अधिक रिपब्लिकन और सात सीनेट रिपब्लिकन ने कहा कि वे एक पक्षपातपूर्ण जांच से बचना चाहते हैं और उन्होंने एक आयोग बनाने के लिए कानून का समर्थन किया, जो 9/11 आतंकवादी हमलों की जांच करने वाले आयोग के समान हो। लेकिन यह सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के विरोध को दूर करने के लिए काफी नहीं है, जहां अगर डेमोक्रेट के सभी सदस्य इसके पक्ष में वोट करें तो भी विधेयक पारित कराने के लिए 10 रिपब्लिकन के मतों की जरूरत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना