लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप देश गुयाना की एक छात्रावास में लगी आग, कम से कम 20 छात्राओं की हुई मौत-कई घायल

By भाषा | Updated: May 23, 2023 07:19 IST

हादसे की जानकारी मिलने के बाद गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि “ यह एक भयानक घटना है। यह दुखद है। यह पीड़ादायक है।”

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अमेरिकी महाद्वीप देश गुयाना में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के एक छात्रावास में आग लगने से कम से कम 20 छात्राओं की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि छह छात्राओं की हालत काफी गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए देश की राजधानी लाई गई है।

जॉर्जटाउन:  गुयाना के एक स्कूल के छात्रावास में आग लगने से कम से कम 20 छात्राओं की मौत हो गई और कई अन्य जख्मी हो गई हैं। राष्ट्रपति इरफान अली ने कहा, “ यह एक भयानक घटना है। यह दुखद है। यह पीड़ादायक है।” उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बच्चों की देखभाल के लिए हर संभव संसाधन जुटा रही है। दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में स्थित देश गुयाना की सरकार ने एक बयान में बताया कि माहडिया शहर के माध्यमिक स्कूल के छात्रावास में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में आग लगी थी। यह शहर राजधानी जॉर्जटाउन से करीब 320 किलोमीटर दूर है। 

19 छात्राओं की हुई मौत

अधिकारियों ने पहले बताया था कि 20 छात्राओं की घटना में मौत हुई है। हालांकि उन्होंने बाद में बताया कि मृतकों की संख्या 19 है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार गेराल्ड गौविया ने बताया कि डॉक्टर को उस गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को बचाने में कामयाबी मिल गई जिसे शुरू में मृत समझा जा रहा था। 

6 छात्राओं को इलाज के लिए लाया गया राजधानी

गुयाना की अग्निशमन सेवा ने एक बयान में बताया कि जब दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तो आग पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले चुकी थी। विभाग ने बताया कि 14 छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि दो बच्चियों की हालत गंभीर है। छह छात्राओं को इलाज के लिए हवाई मार्ग से राजधानी जॉर्जटाउन लाया गया है। विभाग ने बताया कि दमकल कर्मियों ने करीब 20 छात्राओं को बचा लिया है। 

आग लगने के कारणों का नहीं चल पाया है अभी पता

गौविया के मुताबिक, रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में स्कूल के छात्रावास में आग लगी। इस स्कूल में 12 से 18 साल के बच्चे पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि अभी आग लगने के कारणों का अनुमान लगाना जल्दबाजी होगा। स्थानीय अखबार ‘स्टेब्रोएक न्यूज़’ ने खबर दी है कि आग लड़कियों के छात्रावास में लगी और खराब मौसम की वजह से हवाई मार्ग से आग पर काबू पाना अधिकारियों के लिए चुनौती बन गया। विपक्षी सांसद नताशा सिंह-लेविस ने मामले की विस्तृत जांच की मांग की है।  

टॅग्स :अग्निकांडआगअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत