लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में हिंदू खौफ में, मंदिर और घरों में तोड़फोड़,  218 लोगों के खिलाफ दंगा भड़काने का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 16, 2019 20:07 IST

प्रदर्शनकारियों ने हिंदू मंदिर में भी तोड़फोड़ की। धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने के लिए 45 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जबकि एक अन्य एफआईआर सड़क जाम करने के लिए 150 लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है। दंगे और चोरी के लिए एक तीसरी प्राथमिकी भी दर्ज हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशासन से कहा है कि वह विद्यालय के भवन और संपत्ति को हुए नुकसान के लिए अलग से शिकायत दर्ज कराएं। घोटकी में सोमवार को हालत काबू में रहे, हालांकि हिंदू इलाकों में दुकानें बंद रहीं।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पुलिस ने सोमवार को 218 दंगाइयों के खिलाफ मंदिर सहित संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर तीन मामले दर्ज किए।

इससे पहले अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के एक स्कूल प्राचार्य के खिलाफ ईश-निंदा के आरोप में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद ये दंगा भड़का। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घोटकी जिले में सिंध पब्लिक स्कूल के एक छात्र के पिता अब्दुल अजीज राजपूत ने प्राचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें दावा किया गया कि अध्यापक ने इस्लाम विरोधी टिप्पणी करके ईश-निंदा का अपराध किया है।

इसके बाद रविवार को व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। दंगे के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से प्राचार्य को गिरफ्तार करने की मांग की। प्राचार्य की पहचान नूतन मल के रूप में हुई है। डॉन समाचार पत्र ने सुक्कुर के अतिरिक्त महानिरीक्षक (एआईजी) जमील अहमद के हवाले से बताया कि घोटकी पुलिस ने दंगाइयों के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए हैं, जिन्होंने ईश-निंदा की कथित घटना के बाद सड़कों पर प्रदर्शन किये।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने हिंदू मंदिर में भी तोड़फोड़ की। धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने के लिए 45 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जबकि एक अन्य एफआईआर सड़क जाम करने के लिए 150 लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है। दंगे और चोरी के लिए एक तीसरी प्राथमिकी भी दर्ज हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने स्कूल प्रशासन से कहा है कि वह विद्यालय के भवन और संपत्ति को हुए नुकसान के लिए अलग से शिकायत दर्ज कराएं, ताकि एक चौथी प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा सके। एआईजी अहमद ने बताया कि कथित आरोपी मल फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

इस बीच घोटकी में सोमवार को हालत काबू में रहे, हालांकि हिंदू इलाकों में दुकानें बंद रहीं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडल ने धाम मंदिर का दौरा किया और हिंदू समुदाय के प्रति एकजुटता प्रकट की। इस मंदिर में कल उग्र भीड़ ने तोड़फोड़ की थी। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल