लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में समुद्र में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया, सूनामी का अलर्ट जारी

By भाषा | Updated: December 14, 2021 10:45 IST

Open in App

जकार्ता, 14 दिसंबर (एपी) इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास समुद्र में मंगलवार को 7.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया, जिसके बाद मौसम विज्ञान एजेंसी ने संभावित सुनामी का अलर्ट जारी किया है।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक, मंगलवार को आए भूकंप का केंद्र समुद्र में 18.5 किलोमीटर की गहराई पर था और यह स्थान मउमेरे शहर से करीब 112 किलोमीटर दूर है। ईस्ट नुसा टेंग्गारा सूबे में मउमेरे दूसरा सबसे बड़ा शहर है और यहां की आबादी 85 हजार के करीब है।

राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण (प्रबंधन) एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने कहा कि इलाके में रहने वाले लोगों ने भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए। टेलीविजन पर प्रसारित वीडियो में लोगों को भूकंप के प्रभाव से हिल रही इमारतों से बाहर भागते हुए दिखाया गया।

मुहारी ने कहा, “ भूकंप के कारण फिलहाल किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है। तत्काल कार्रवाई बल भूकंप प्रभावित क्षेत्रों से सूचना एकत्र करने की कोशिश कर रहा है।”

इंडोनेशिया 27 करोड़ लोगों की आबादी वाला एक विशाल द्वीपसमूह है, जहां अक्सर भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सूनामी का खतरा बना रहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल