लाइव न्यूज़ :

पापुआ न्यू गिनी में 7.2 तीव्रता का भंकूप, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: May 7, 2019 14:40 IST

अंतरराष्ट्रीय समयनुसार यह सोमवार को रात नौ बजकर 15 मिनट पर आया। इसके झटके 250 किलोमीटर दूर स्थित राजधानी पोर्ट मोरेस्बी तक महसूस किए गए।

Open in App

 पापुआ न्यू गिनी में मंगलवार को 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि इसका केंद्र काफी गहराई में होने की वजह से किसी गंभीर जान-ओ-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र बुलोलो शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर जमीन से 127 किलोमीटर नीचे था। अंतरराष्ट्रीय समयनुसार यह सोमवार को रात नौ बजकर 15 मिनट पर आया। इसके झटके 250 किलोमीटर दूर स्थित राजधानी पोर्ट मोरेस्बी तक महसूस किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि बड़े नुकसान की तुरंत खबर नहीं है और भूकंप की गहराई की वजह से सुनामी का खतरा भी नहीं है। बुलोलो पुलिस थाने के कमांडर निरीक्षक लियो केकस ने बताया कि हमें अब तक गंभीर नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि हम अब भी स्थिति को देख रहे हैं।

भूकंप के केंद्र से 100 किलोमीटर दूर स्थित ले इलाके के निवासियों ने बताया कि भूकंप की वजह से सामान हिलने लगा और कुछ इलाकों में बिजली गुल हो गई। 

टॅग्स :भूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल