लाइव न्यूज़ :

काबुल से 7,000 नागरिकों को निकाला गया: पेंटागन

By भाषा | Updated: August 19, 2021 23:43 IST

Open in App

वाशिंगटन, 19 अगस्त (एपी) पेंटागन ने कहा कि अमेरिकी सेना अफगानिस्तान से लोगों को निकालने में तेजी ला रही है और 14 अगस्त से अब तक 7,000 नागरिकों को देश से बाहर निकाला जा चुका है। सेना के मेजर जनरल हैंक टेलर ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले 24 घंटों में 12 सी-17 विमान 2,000 लोगों को लेकर रवाना हुए। बृहस्पतिवार को पेंटागन ब्रीफिंग में टेलर ने कहा कि सेना के पास अब एक दिन में 5,000-9,000 लोगों को बाहर निकालने के लिए पर्याप्त विमान हैं, जो जरुरत और मौसम जैसे अन्य कारक पर निर्भर करता है। हवाई अड्डे पर अब लगभग 5,200 अमेरिकी सैनिक हैं। यह संख्या हाल के दिनों में लगातार बढ़ रही है। टेलर की टिप्पणी काबुल हवाई अड्डे पर जारी अराजकता के बीच आई क्योंकि रविवार को तालिबान के कब्जे के मद्देनजर अफगान और अन्य नागरिक अफरातफरी के माहौल में देश से बाहर जाने की कोशिश कर रहे हैं। पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिकी कर्मियों के खिलाफ तालिबान ने कोई हिंसा नहीं की है। अफ़गानों के ख़िलाफ़ तालिबान की हिंसा की व्यापक रिपोर्टें मिली हैं, जिसमें उन्हें हवाई अड्डे तक जाने से रोकने के प्रयास भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

विश्वअमेरिका के दावों की खुली पोल; होर्मुज जलडमरूमध्य में 5 नागरिकों की मौत से ईरान में भारी आक्रोश

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत