लाइव न्यूज़ :

चुनावी फर्जीवाड़े की जांच के लिए 6,80,000 डॉलर का खर्च आश्चर्यजनक: विस्कॉन्सिन के गवर्नर

By भाषा | Updated: August 30, 2021 21:49 IST

Open in App

मैडिसन (अमेरिका), 30 अगस्त (एपी) विस्कॉन्सिन के डेमोक्रेटिक पार्टी के गवर्नर टोनी इवर्स ने सोमवार को कहा कि यह ‘‘आश्चर्यजनक’’ है कि रिपब्लिकन पार्टी ने राज्य में 2020 के चुनाव की जांच पर 6,80,000 डॉलर खर्च करने की योजना बनाई है। इवर्स ने आरोप लगाया कि एसेंबली के स्पीकर रॉबिन वोस ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के बाद इस पर सहमति दी है।एसेंबली में रिपब्लिकन पार्टी का नियंत्रण है। एसेंबली की चुनाव समिति के सहयोग और अन्य वकीलों की नियुक्ति के लिए विस्कॉन्सिन के उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश माइकल गेब्लेमन को विशेष वकील नियुक्त करने को मंजूरी देने वाली है। वोस ने शुक्रवार को कहा कि अनुबंध जांच पर 6,80,000 अमेरिकी डॉलर तक खर्च करने की अनुमति दी जाएगी। गेब्लेमेन के साथ मूल अनुबंध की तुलना में यह नौ गुना अधिक राशि है और यह मंजूरी ऐसे वक्त दी जा रही है जब एक सप्ताह पहले वोस, डोनाल्ड ट्रंप के साथ अलाबामा में चुनावी रैली के लिए गए जहां दोनों ने विस्कॉन्सिन जांच पर चर्चा की। रिपब्लिक पार्टी द्वारा चुनावी जांच के लिए खर्च की जा रही रकम को धन की बर्बादी बताते हुए इवर्स ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह आश्चर्यजनक है।’’ ट्रंप राष्ट्रपति जो बाइडन से विस्कॉन्सिन में 21,000 मतों से हार गए थे। डाने और मिलवौकी में दोबारा मतगणना की गयी और अदालत में कई याचिकाएं दाखिल की गयी। अब तक अभियोजकों ने विस्कॉन्सिन में 33 लाख मतदाताओं में से केवल दो लोगों पर चुनावी फर्जीवाड़ा के आरोप लगाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वमैं घबराया नहीं था, जिंदगी को समझता हूं और आजकल की दुनिया में कुछ भी हो सकता, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ठहरो, एक मिनट ठहरो

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

विश्वPM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत हुई, होर्मुज़ की नाकेबंदी के मुद्दे पर हुई चर्चा

विश्व अधिक खबरें

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी