लाइव न्यूज़ :

वेनेजुएला: जेल से कैदियों के भागने के लिए लगाई आग, 68 की मौत

By भाषा | Updated: March 30, 2018 02:59 IST

एपी की खबर के अनुसार, घटना से गुस्साए कैदियों के रिश्तेदारों ने जेल के बाहर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। अंत में पुलिस को भीड़ को भगाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

Open in App

काराकास, 30 मार्चः वेनेजुएला में कैदियों ने कथित तौर पर जेल से भागने के प्रयास में गद्दों में आग लगा दी, जिसमें विकराल रूप धारण कर लिया और उसकी चपेट में आकर 68 लोगों की मौत हो गई। देश के शीर्ष अभियोजक और कैदियों के अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन ने यह कहा।

वेनेजुएला की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी भरे हैं। काराबोबो की जेल में लगी आग की घटना यहां की जेलों में होने वाली कई भयावह घटनाओं में से एक है।

मुख्य अभियोजक तारेक विलियम साब ने ट्विटर पर बताया, 'काराबोबो के पुलिस मुख्यालय में हुई भयावह घटनाओं के मद्देनजर हमने चार अभियोजकों को नियुक्त किया है ताकि उसकी जांच की जा सके। वहां लगी आग में 68 लोगों की मौत हुई है।'

उना वेनताना अ ला लिबरटाड नाम के संगठन के अध्यक्ष कार्लोस निएटो ने बताया कि कुछ की मौत जलने के कारण हुई तो कुछ की दम घुंट जाने की वजह से। उन्होंने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं जो घटना के वक्त संभवत: जेल में भेंट के उद्देश्य ये आई होंगी। कैदियों ने जेल से भागने के प्रयास में गद्दे में आग लगा दी थी और सुरक्षा कर्मी की बंदूक चुरा ली थी।

एपी की खबर के अनुसार, घटना से गुस्साए कैदियों के रिश्तेदारों ने जेल के बाहर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। अंत में पुलिस को भीड़ को भगाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। कैदियों के रिश्तेदार वहां हुई घटना के बाद अपने प्रियजनों की स्थिति जानने के लिए वहां एकत्र हुए थे।

टॅग्स :अमेरिकाजेल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत