लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में 5वें भारतीय छात्र की हुई मृत्यु, मास्टर डिग्री की पढ़ाई पूरी करने के लिए पहुंचे थे समीर

By आकाश चौरसिया | Updated: February 7, 2024 16:18 IST

23 वर्षीय समीर ने मैकेनिकल इंजिनियरिंग मास्टर डिग्री पूरी कर ली थी और उन्हें अमेरिका की नागरिकता भी मिली हुई है। वह 2025 में अपना डॉक्टरेट कार्यक्रम पूरा करने जा रहे थे, लेकिन उससे पहले उनके साथ ये हो गया। जांच कर रहे अधिकारियों की मानें तो आज उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ रही है, जिसमें इस बात का खुलासा हो सकता है। 

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में पांचवे भारतीय छात्र की हुई मृत्युअब जांच एजेंसी वारदात के पीछे की वजह पता लगाने की कोशिश कर रही हैंइससे पहले हैदराबाद से गए छात्र पर तीन लोगों ने हमला किया था और बेरहमी से पीटा

नई दिल्ली: अमेरिका में जनवरी से अबतक 5 वें भारतीय छात्र की मृत्यु हो गई है। मृतक छात्र का नाम समीर कामथ बताया गया, वो डॉक्टर की डिग्री प्राप्त करने के लिए इंडियाना की पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। इसके साथ ये भी पता चला कि सोमवार शाम को एक नेचर रिजर्व में मृत पाया गया, वॉरेन काउंटी कोरोनर के कार्यालय ने एक बयान में इस बात की पुष्टि की है। 

23 वर्षीय समीर ने मैकेनिकल इंजिनियरिंग मास्टर डिग्री पूरी कर ली थी और उन्हें अमेरिका की नागरिकता भी मिली हुई है। वह 2025 में अपना डॉक्टरेट कार्यक्रम पूरा करने जा रहे थे, लेकिन उससे पहले उनके साथ ये हो गया। जांच कर रहे अधिकारियों की मानें तो आज उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ रही है, जिसमें इस बात का खुलासा हो सकता है। 

इस बात का खुलासा ऐसे समय में हुआ है, जब इससे पहले उसी यूनिवर्सिटी के छात्र नील अचार्य की पिछले दिनों में मौत की बात सामने आई थी। उनकी बॉडी कैंपस के ग्राउंड में पड़ा मिली थी और इसी के बाद उनकी मां ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

 

नील की मां गौरी ने नील को लेकर सोशल मीडिया पर भी गुहार लगाई थी, नील को आखिर बार उबर ड्राइवर ने देखा था जो उन्हें कैंपस में छोड़ने आया था। पिछले हफ्ते, 19 वर्षीय श्रेयस रेड्डी की ओहियो में विषम परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसकी वजह ओहिया प्रांत के अधिकारियों ने कुछ गलत होने का अंदेशा जाहिर किया था। 

जॉर्जिया के लिथोनिया में एमबीए की पढ़ाई कर रहे विवेक सैनी की 16 जनवरी को एक बेघर व्यक्ति द्वारा हमला किए जाने के बाद मृत्यु हो गई। सैनी पर तब हमला किया गया, जब उन्होंने उस व्यक्ति को मुफ्त भोजन देने से इनकार कर दिया था। फॉकनर ने कथित तौर पर छात्र पर 50 बार वार किया था, जिससे सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। 

टॅग्स :अमेरिकाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो