लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की जेलों में बंद है 500 भारतीय, दुनिया के 100 देशों में कैद हैं इतने पाकिस्तानी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 19, 2017 19:39 IST

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 500 से अधिक भारतीय वहां बंदी है। ये सभी लोग पाकिस्तान के अलग-अलग जेलों में बंद हैं

Open in App

भारत-पाकिस्तान दोनों ही देशों के रिश्ते कुछ ऐसे हैं कि दोनों ही देश के लोगों के एक-दूसरे में खूब दिलचस्पी लेते हैं। भारत में क्या चल रहा है ये वहां लोगों को पता होता है और वहां क्या चल रहा है भारत में लोगों को सब न्यूज पता होती है। गुजरात चुनाव में मोदी जी पाकिस्तान का जिक्र करते हैं वहीं जीतने के बाद वहां की मीडिया इस जीत पर चुटकी लेती है।  फिलहाल एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के जेल में लगभग एक हजार विदेशी कैदी हैं, जिनमें से 527 भारतीय हैं। ये सभी लोग टेररिज्म, मर्डर, ड्रग स्मगलिंग और अवैध तरीके से देश में घुसने के आरोप में बंद हैं। वहीं सौ देशों में पाकिस्तानी कैदियों की संख्या लगभग 10 हजार के आस-पास है। 

अवैध तरीके से काम करने पर होती है गिरफ्तार-

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 500 से अधिक भारतीय वहां बंदी है। ये सभी लोग पाकिस्तान के अलग-अलग जेलों में बंद हैं। इनमें से अधिकतर मछुआरे हैं। जिन्हें अरब सागर में अवैध तरीके से मछली पकड़ते हुए गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 55 तो पिछले महीने गिरफ्तार हुए हैं। दोनों ही देश अवैध रूप से मछली पकड़ने वालों को गिरफ्तार करते हैं।

पाकिस्तान के सबसे ज्यादा कैदी सऊदी अरब के जेल में हैं-

वहीं लाहौर हाईकोर्ट में एक याचिका की सुनवाई के दौरान पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने ये बताया कि सौ देशों में उनके 9,476 कैदी बंद हैं। लेकिन पाकिस्तानी कैदियों की संख्या सबसे ज्यादा सऊदी अरब में हैं।  हाईकोर्ट ने पाकिस्तान सरकार को 2 महीने के अंदर काउंसलर प्रोट्रेक्शन पॉलिसी बनाने को कहा है। इस पॉलिसी के तहत दूसरे देश में बंद पाकिस्तानी कैदियों को काउंसलर मदद करेगी।

टॅग्स :पाकिस्तानभारतीय मछवारेंपाकिस्तानी जेलभारतीय कैदी
Open in App

संबंधित खबरें

राजनीतिपाकिस्तानी अखबार ने मारा बीजेपी और पीएम मोदी को ताना, लिखा- हमारी वजह से जीते चुनाव

विश्वपाकिस्तान के चर्च में आत्मघाती हमला, 9 लोगों की मौत और 30 घायल

क्रिकेटएक ऐसा क्रिकेट मैच, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 3 गेंदों में हरा दिया था

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल