लाइव न्यूज़ :

बुर्किना फासो में संदिग्ध चरमपंथियों के हमले में 47 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 19, 2021 10:04 IST

Open in App

वागाडुगू (बुर्किना फासो), 19 अगस्त (एपी) उत्तरी बुर्किना फासो में एक संदिग्ध इस्लामी चरमपंथी ने बुधवार को एक काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया जिसमें 17 सैनिकों और स्वयंसेवी रक्षा लड़ाकों के साथ ही कम से कम 30 नागरिकों की मौत हो गयी। सरकार ने यह जानकारी दी। बुर्किना फासो के सहेल क्षेत्र में हुए इस हमले की अभी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े आतंकवादी पश्चिम अफ्रीकी देश में सुरक्षाबलों पर हमले करते रहे हैं। हाल के एक हमले में उत्तरी इलाके में 15 सैनिकों और चार स्वयंसेवी लड़ाकों समेत 30 लोगों की मौत हो गयी थी। करीब एक हफ्ते पहले संदिग्ध चरमपंथियों ने पश्चिम बुर्किना फासो में सैनिकों के एक समूह पर घात लगाकर हमला कर दिया था जिसमें 12 लोगों की मौत हो गयी थी। अर्थव्यवस्था और नीति पर केंद्रित मोरक्को स्थित एक संगठन ‘पॉलिसी सेंटर फॉर द न्यू साउथ’ की सीनियर फेलो रीडा ल्यामूरी ने कहा कि आतंकवादियों ने सेना की सुरक्षा के बावजूद नागरिकों पर हमले करने की अपनी क्षमता दिखायी है। उन्होंने कहा, ‘‘यह दिखाता है कि उनके पास यह जानकारी है कि सुरक्षाबल कहां हैं और वे किन रास्तों से गुजरेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या इस्लामिक स्टेट की मदद कर रहा है पाकिस्तान ?

विश्वAbu Khadija: इस्लामिक स्टेट कमांडर अबू खदीजा हुआ ढेर, इराकी पीएम ने की पुष्टि

विश्वBangladesh crisis: लेखिका तस्लीमा नसरीन ने कहा- 'शेख हसीना ने इस्लामवादियों को खुश करने के लिए उन्हें बांग्लादेश से निकाला था, आज खुद उसी स्थिति में'

विश्वयुगांडा में इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकी संगठन ने स्कूल पर किया हमला, 38 छात्रों समेत 41 की मौत

विश्वमाली में एक शिविर पर हुए हमले में 11 लोगों की मौत, इस्लामी चरमपंथियों द्वारा हमले का दावा; 60,000 लोगों ने छोड़ा घर

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत