लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका: बिगड़ रहे हैं हालात, सुरक्षाबलों के साथ झड़प में अब तक 45 घायल, एक की मौत

By शिवेंद्र राय | Updated: July 14, 2022 18:30 IST

देश छोड़कर भागे श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे मालदीव से सिंगापुर होते हुए सऊदी अरब जा रहे हैं। इधर देश में बिगड़ते हालात के बीच कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए सेना सड़कों पर उतर गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमालदीव से सऊदी अरब जा रहे हैं गोटबाया राजपक्षेकोलंबो में बिगड़ते हालात के बीच लगा कर्फ्यूबिगड़ते हालात के बीच सेना ने मोर्चा संभाल लिया है

कोलंबो: श्रीलंका में राजनीतिक हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदर्शनकारी अब भी सड़को पर डटे हुए हैं और पीछे हटने के लिए राजी नहीं हैं। इस बीच न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने स्थानीय मीडिया के हवाले से खबर दी है कि सुरक्षाबलों के साथ झड़प में अब तक 45 लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस के साथ झड़प के दौरान आंसू गैस का शिकार हुए एक 26 वर्षीय प्रदर्शनकारी ने दम तोड़ दिया है। 26 साल के इस प्रदर्शनकारी को आंसू गैस के चपेट में आने के बाद से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

सऊदी अरब निकले गोटबाया राजपक्षे

बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच देश छोड़कर भाग चुके राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे मालदीव से सिंगापुर के रास्ते सऊदी अरब जा रहे हैं। गोटबाया राजपक्षे 13 जुलाई को ही अपना इस्तीफा देने वाले थे लेकिन अब तक उन्हेंने अपना पद नहीं छोड़ा है। राजपक्षे ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया है।

कोलंबो में लगा कर्फ्यू

 लगातार तेज होते विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सरकार ने कोलंबो में 14 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 15 जुलाई की सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को पीएम कार्यालय पर धावा बोलकर उनके इस्तीफे की मांग की थी। संभव है कि अगले हफ्ते तक श्रीलंका को एक पूर्णकालिक राष्ट्रपति मिल जाएं। सत्ताधारी दल में प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ही राषट्रपति के लिए पहली पसंद हैं। हालांकि विक्रमसिंघे का भी विरोध जारी है।

सेना ने संभाला मोर्चा

बिगड़ते हालात के बीच सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। सरकार ने हालात संभालने के लिए सेना को पर्याप्त ताकत के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। सेना के वाहन सड़कों पर हैं। बख्तरबंद वाहनों से अब प्रदर्शनकारियों पर नजर रखी जा रही है। 

बता दें कि प्रदर्शनकारी सरकारी इमारतों पर से कब्जा छोड़ने के लिए भी राजी हो गए हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शांति की अपील करते हुए कहा है कि, "मैं सभी पार्टी नेताओं से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक परिवर्तन के लिए समझौते की भावना को अपनाने का आग्रह करता हूं।"

टॅग्स :श्रीलंकाGotabaya Rajapaksaसऊदी अरबsaudi Arabia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारतसंविधान की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका

क्रिकेटश्रीलंकाई क्रिकेटरों की गंदी हरकत, निजी होटल के बाथरूम में चुपके से बना रहे थे महिला डॉक्टरों का वीडियो, हुए गिरफ्तार

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत