लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया में वायुसेना के MI-171 हेलिकॉप्टर क्रैश होने से 26 सुरक्षाबलों की मौत, 8 घायल

By अनिल शर्मा | Updated: August 15, 2023 15:11 IST

वायुसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि MI-171 हेलिकॉप्टर ने सोमवार को जुनगेरु से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि सेना का यह हेलिकॉप्टर लुटेरों से हो रही मुठभेड़ के बीच घायलों के रेस्क्यू में लगा था। इसी दौरान क्रैश हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देरेस्क्यू के दौरान हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया।एक अधिकारी ने बताया कि लुटेरों की तरफ से की गई फायरिंग की वजह से हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ।क्रैश होने से पहले हेलिकॉप्टर 11 मृत और 7 घायल लोगों को लेकर जा रहा था।

नाइजीरिया में वायुसेना का एक MI-171 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया जिससे 26 लोगों की मौत हो गई वहीं 8 घायल हो गए। वायु सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि घायलों को बचाने वाला एक हेलीकॉप्टर सोमवार सुबह उस क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जहां सेना आपराधिक समूहों से लड़ रही थी।

AFP के मुताबिक इस क्रैश में नाइजीरियाई सुरक्षा बल के 26 लोगों की जान चली गई और 8 लोगों के घायल हो गए। वायुसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि MI-171 हेलिकॉप्टर ने सोमवार को जुनगेरु से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि सेना का यह हेलिकॉप्टर लुटेरों से हो रही मुठभेड़ के बीच घायलों के रेस्क्यू में लगा था। इसी दौरान क्रैश हो गया।

एएफपी ने दो अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस क्रैश में 3 अधिकारियों सहित 23 सैनिकों और 3 JTF (जॉइंट टास्क फोर्स) के कर्मचारियों की मौत हुई है।  क्रैश होने से पहले हेलिकॉप्टर 11 मृत और 7 घायल लोगों को लेकर जा रहा था, जिसके बाद उससे संपर्क टूट गया था। एक अधिकारी ने बताया कि लुटेरों की तरफ से की गई फायरिंग की वजह से हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेलिकॉप्टर ने जुनगेरु से कडूना के लिए उड़ान भरी थी। जो बाद में चकूबा गांव के नजदीक क्रैश पाया गया। जानकारी के मुताबिक हेलिकॉप्टर में सवार लोगों के रेस्क्यू के लिए कोशिश की जा रही है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

टॅग्स :नाइजीरियाविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत