लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 23

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 12, 2018 08:10 IST

जंगल से फैल कर पूरे शहर को अपनी चपेट में लेने वाली आग को बुझाने के लिए दमकलकर्मी जोर-शोर से जुटे हुए हैं और जल्द ही आग पर काबू पा लिए जाने की उम्मीद है.

Open in App

पैराडाइज, 12 नवंबर: अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के इतिहास में सबसे भयावह आग की चपेट में आए 14 और लोगों के शव शनिवार को बचावकर्मियों ने बरामद किए, जिसके बाद भीषण आग लगने की इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई. स्थानीय शेरिफ ने यह जानकारी दी. जंगल से फैल कर पूरे शहर को अपनी चपेट में लेने वाली आग को बुझाने के लिए दमकलकर्मी जोर-शोर से जुटे हुए हैं और जल्द ही आग पर काबू पा लिए जाने की उम्मीद है. शेरिफ कोरी होनिया ने बताया, ''आज 14 और शव का पता चला, जिससे मृतकों की कुल संख्या 23 हो गई है.'' होनिया ने कहा कि दस शव पैराडाइज शहर में मिले जबकि चार शव कोंकाउ क्षेत्र में मिले.

दोनों क्षेत्र बटे काउंटी के अंतर्गत आते हैं. पैराडाइज में बचावकर्मियों को कई घंटों से शव को हटाते और उन्हें एक काले शव वाहन में रखते देखा गया. पैराडाइज में अब तक कुल 19 लोगों की जान जा चुकी है. अधिकारियों ने इस भयंकर आग को ''कैंप फायर'' कहा है. आग इस इलाके के 6,700 से ज्यादा इमारतों को तबाह कर चुकी है, जिनमें ज्यादातर आवासीय भवन शामिल हैं. पूरे पैराडाइज शहर में धुआं फैला हुआ है. पूरा शहर खाली हो चुका है. 'कैलिफोर्निया ऑफिस ऑफ इमरजेंसी सर्विसेज' के निदेशक मार्क गिलार्डुची ने बताया कि हमने जो विनाश देखा है वह वास्तव में अविश्वसनीय और काफी भयावह है. हमारी संवेदना उन सभी के साथ है जो इससे प्रभावित हुए हैं. कैलिफोर्निया के नव निर्वाचित गवर्नर गेविन न्यूजम ने आग से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए क्षेत्रों को सहायता प्रदान करने के लिए आपात स्थिति की घोषणा की है.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल