लाइव न्यूज़ :

जासूस के मर्डर से उपजे विवाद में अब रूस ने ब्रिटेन के 23 राजनयिकों को देश से निकाला

By भारती द्विवेदी | Updated: March 17, 2018 15:56 IST

14 मार्च को ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने रूस के 23 राजनयिकों को निष्कासित किया था।

Open in App

मास्को, 17 मार्च: रूस ने ब्रिटेन के 23 राजनयिकों के निष्कासित कर दिया है। रूस की तरफ से ये ब्रिटेन का जवाब माना जा रहा है। रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि 23 ब्रिटिश राजनयिकों को एक हफ्ते के अंदर देश छोड़ने का समय दिया गया है। विवाद को और बढ़ाते हुए रूस ने ब्रिटिश काउंसिल को बंद करा दिया है जो कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देता है इसके साथ ही उस एग्रीमेंट को भी वापस ले ले लिया जिसमें ब्रिटेन को सेंट पीटर्सबर्ग में कांसुलेट जनरल बैठाने का परमिशन था।

14 मार्च को ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने रूस के 23 राजनयिकों को निष्कासित किया था। टेरीजा मे ने ये कार्रवाई रूस के एक पूर्व जासूस को जहर देने के मामले में की थी। निलंबन के साथ ही उन्होंने मॉस्को में आयोजित उच्च स्तरीय द्विपक्षीय संपर्क को भी निलंबित कर दिया था। टेरीजा ने कहा था कि ‘ब्रिटेन रूस के साथ उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बातचीत निलंबित करता है। साथ ही रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के ब्रिटेन दौरे का निमंत्रण भी रद्द करता है साथ ही उन्होंने कहा कि 7 दिन का समय हम इन राजनयिकों को ब्रिटेन छोडने के लिए देते हैं। हमने सभी राजनयिकों को पहचान लिया है और इनकी पहचान अघोषित रूसी खुफिया अधिकारियों के तौर पर की है। 

बता दें कि रूस के 66 वर्षीय सर्गेई स्क्रिपल और उनकी 33 वर्षीय बेटी यूलिया को पिछले हफ्ते खतरनाक नर्व एजेंट रसायन देकर मौत के घाट उतार दिया गया था। ब्रिटेन का दावा है कि यह नर्व एजेंट सैन्य स्तर का और रूस में निर्मित है। जिसके बाद टेरीजा मे ने रूस के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। हालांकि रूस ने इन आरोपों का खंडन किया है। 

टॅग्स :रूसब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत