लाइव न्यूज़ :

फ्रांस में 22 साल की लड़की ने पहन रखी थी स्कर्ट, 3 लड़कों ने लड़की के साथ की मारपीट

By अनुराग आनंद | Updated: September 25, 2020 20:03 IST

22 वर्षीय छात्रा एलिजाबेथ फ्रांस के स्ट्रासबर्ग शहर में स्कर्ट पहनकर घूम रही थी। इसी दौरान उस तरफ से जा रहे तीन में से एक ने चिल्लाकर कहा कि स्कर्ट में उस वेश्या को देखो।

Open in App
ठळक मुद्देदो लोगों ने लड़की को पकड़ लिया जबकि एक व्यक्ति ने छात्रा के चेहरे पर घूंसा भी मारा।इस घटना के समय में मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने लड़की को बचाने का प्रयास नहीं किया।

नई दिल्ली: फ्रांस जैसे देशों में भी अब स्कर्ट पहनने पर लड़कियों के साथ मारपीट की घटना सामने आ रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, फ्रांस की एक 22 साल की छात्रा के साथ सिर्फ इसलिए मारपीट की जाती है क्योंकि उसने स्कर्ट पहन रखा था। 

इंडियन एक्सप्रेस रिपोर्ट की मानें तो 22 वर्षीय छात्रा एलिजाबेथ फ्रांस के स्ट्रासबर्ग शहर में स्कर्ट पहनकर घूम रही थी। इसी दौरान उस तरफ से जा रहे तीन में से एक ने चिल्लाकर कहा कि स्कर्ट में उस वेश्या को देखो। इसके बाद उनमें से दो लोगों ने लड़की को पकड़ लिया जबकि एक व्यक्ति ने छात्रा के चेहरे पर घूंसा भी मारा। इसके बाद वह तीनों वहां से भाग गए। 

रिपोर्ट की मानें तो मौके पर आसपास दर्जनों लोग थे, लेकिन इनमें से कोई भी छात्रा के साथ हो रहे मारपीट के दौरान उसे बचाने के लिए आगे नहीं आए। फ्रांसीसी रेडियो स्टेशन ने ट्विटर पर छात्रा के गहरे चोट वाले चेहरे की तस्वीर साझा की। इसके बाद सोशल मीडिया पर सैकड़ों लोगों ने इस घटना पर नाराजगी प्रकट की थीं।

इस मामले में फ्रेंच पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। सरकार ने इस घटना को 'बहुत गंभीर' बताया और कहा कि ये अस्वीकार्य है। इस मामले में सरकार की तरफ से प्रवक्ता गेब्रियल एटल ने कहा कि बताए गए तथ्य बहुत गंभीर हैं।

उन्होंने कहा कि फ्रांस में हमे बाहर सड़क पर वैसे कपड़े पहनने के लिए सक्षम होना चाहिए जैसा हम चाहते हैं। हम स्वीकार नहीं कर सकते कि आज फ्रांस में एक महिला खतरा महसूस करती है या उसे परेशान किया जाता है। 

बता दें कि इस तरह की घटना फ्रांस जैसे देशों में पिछले कुछ समय से इस तरह की घटना सामने आ रही है। फ्रांस समेत यूरोप के कई देशों में महिलाओं को बेहद स्वतंत्रता व समानता प्राप्त है। इन देशों की महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर हर क्षेत्र में हर समय काम करती हैं। 

टॅग्स :फ़्रांसमिली स्कर्टकेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत