लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 2155 मामले आए

By भाषा | Updated: August 25, 2021 13:41 IST

Open in App

सियोल, 25 अगस्त (एपी) दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 2155 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।बुधवार को सामने आए मामलों के साथ ही, देश में लगातार 50 दिनों से दैनिक आधार पर 1000 से अधिक मरीजों की पुष्टि हो रही है। देश में 11 अगस्त को 2,221 मामलों की पुष्टि हुई थी। अधिकारियों की ओर से सियोल और अन्य बड़ी आबादी वाले केंद्रों पर सामाजिक दूरी के कड़े उपाय लागू करने के बावजूद वायरस के मंद पड़ने के कोई संकेत नहीं हैं। इन केंद्रों पर शाम छह बजे के बाद से लोगों के जमा होने पर रोक है। स्वास्थ्य मंत्रालय को इस बात की चिंता है कि संक्रमण के मामले अगले महीने ‘चुसेओक’ पर्व के दौरान बढ़ सकते हैं। इस पर्व के दौरान लाखों लोग अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए देश के अलग अलग हिस्सों की यात्रा करते हैं। मंत्रालय इस अवधि में लोगों की आवाजाही को कम करने के लिए कुछ उपाय लागू करने पर विचार कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदक्षिण कोरिया के साथ व्यापार संतुलन जरूरी?, द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर के करीब?

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो