लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में राजनीतिक दल की बैठक में हुआ धमाका, 30 से ज्यादा लोगों की मौत, कई घायल

By रुस्तम राणा | Updated: July 30, 2023 19:47 IST

जियो न्यूज ने पुलिस के हवाले से बताया कि यह विस्फोट बाजौर के खार में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) कार्यकर्ता सम्मेलन में हुआ। पुलिस ने कहा कि 30 से अधिक लोग घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देविस्फोट बाजौर के खार में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) कार्यकर्ता सम्मेलन में हुआपुलिस ने कहा कि 30 से अधिक लोग घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

इस्लामाबाद: एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक इस्लामिक राजनीतिक दल की बैठक में हुए विस्फोट में कम से कम 30 से ज्यादा लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। जियो न्यूज ने पुलिस के हवाले से बताया कि यह विस्फोट बाजौर के खार में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) कार्यकर्ता सम्मेलन में हुआ।

पुलिस ने कहा कि 30 से अधिक लोग घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल फैजी ने डॉन अखबार को बताया कि पांच एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

जेयूआई-एफ प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने पार्टी के मीडिया सेल द्वारा जारी एक बयान में घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और केपी सरकार से हमले की जांच की मांग की। रहमान ने कहा, "अल्लाह शहीदों की संख्या बढ़ाए।" उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने जेयूआई-एफ कार्यकर्ताओं से तुरंत अस्पतालों में पहुंचने और रक्तदान करने की भी अपील की।

फुटेज में दिखाया गया कि विस्फोट के बाद घबराए हुए लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो रहे थे और घायलों को अस्पतालों में ले जाने के लिए एम्बुलेंस आ रही थीं। बाद में, एक बड़ी पुलिस टुकड़ी ने इलाके की घेराबंदी कर दी। एक गवाह रहीम शाह ने डॉन डॉट कॉम को बताया कि जब विस्फोट हुआ तब 500 से अधिक लोग सम्मेलन में भाग ले रहे थे।

उन्होंने कहा, "हम बायन सुन रहे थे तभी एक शक्तिशाली विस्फोट ने मुझे बेहोश कर दिया।" शाह ने बताया कि जब उन्हें होश आया तो हर तरफ खून बिखरा हुआ था। उन्होंने कहा, "लोग चिल्ला रहे थे और गोलियां भी चलीं।"

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल