लाइव न्यूज़ :

हैती में अमेरिका के 17 मिशनरियों का अपहरण

By भाषा | Updated: October 17, 2021 10:44 IST

Open in App

सैन जुआन (अमेरिका), 17 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के बच्चों समेत 17 मिशनरियों के एक समूह का शनिवार को हैती में अपहरण कर लिया गया। इस घटना की जानकारी रखने वाले एक संगठन द्वारा विभिन्न धार्मिक मिशनों को भेजे संदेश से यह पता चला है।

ओहायो स्थित क्रिश्चियन एड मिनिस्ट्रीज के एक संदेश के अनुसार, अपहरण तब किया गया जब मिशनरी एक अनाथालय से अपने घर लौट रहे थे।

संदेश में कहा गया है कि मिशन के फील्ड निदेशक अमेरिकी दूतावास के साथ काम कर रहे हैं और उनका परिवार तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति को छोड़कर अनाथालय आने वाले सभी लोगों का अपहरण कर लिया गया है।

अभी कोई अन्य जानकारियां उपलब्ध नहीं हैं।

अमेरिकी सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें अपहरण की खबरों की जानकारी है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘विदेश में अमेरिकी नागरिकों का जनकल्याण और सुरक्षा विदेश विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।’’

हैती में एक बार फिर गिरोह से संबंधित अपहरण की घटनाएं बढ़ रही हैं। राष्ट्रपति जोवेनल मोइस के सात जुलाई को उनके आवास पर गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद अपहरण की घटनाएं कम हुई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?