लाइव न्यूज़ :

मिस्र में 15 आतंकवादियों को दी गई फांसी, आठ सैनिकों की हत्या के दोषी थे

By IANS | Updated: December 27, 2017 00:19 IST

सभी कैदी आठ सैनिकों और एक अधिकारी की हत्या करने के लिए दोषी ठहराए गए थे। इन सभी ने उत्तर सिनाई क्षेत्र की राजधानी, अल-आरिश शहर में एक सैन्य चौकी पर हमला किया था।

Open in App

मिस्र में मंगलवार को 15 आतंकवादियों को फांसी दे दी गई। ये आतंकवादी 2013 में देश के पूर्वोत्तर में हुए एक हमले के दोषी थे, जिसमें नौ सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि 11 दोषियों को बुर्ज अल-अरब कारागार में फांसी दी गई, जो अलेक्जेंड्रिया के दक्षिण पश्चिम में 55 किलोमीटर दूर स्थित है। बाकी चार दोषियों को वादी अल-नतरुन कारागार में फांसी दी गई। यह कारागार काहिरा से पश्चिम कोई 120 किलोमीटर दूर स्थित है।सभी कैदी आठ सैनिकों और एक अधिकारी की हत्या करने के लिए दोषी ठहराए गए थे। इन सभी ने उत्तर सिनाई क्षेत्र की राजधानी, अल-आरिश शहर में एक सैन्य चौकी पर हमला किया था। एक सैन्य अदालत ने जून 2015 में 15 लोगों को दोषी ठहराया था और एक अपीली अदालत ने इस वर्ष 13 नवंबर को फैसले को बरकरार रखा।

टॅग्स :इजिप्टआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयरूशलम पर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जाकर भारत ने की बड़ी गलती- सुब्रमण्यम स्वामी

विश्वह्यूमन राइट्स की रिपोर्ट में खुलासाः सैन्य कार्रवाई में रोहिंग्या मुसलमानों की हत्या और रेप

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल