लाइव न्यूज़ :

फिलीपीन में तूफान से 12 की मौत, कई लोग छतों पर फंसे

By भाषा | Updated: December 17, 2021 18:30 IST

Open in App

मनीला, 17 दिसंबर (एपी) मध्य फिलीपीन में आए विनाशकारी तूफान के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी वहीं बड़े हिस्से में भारी बाढ़ आने से कई लोग छतों पर फंस गए। तूफान में एक होटल और एक हवाई अड्डा सहित कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तूफान राय बृहस्पतिवार को देश के दक्षिण-पूर्वी तट से टकराया और यह थोड़ा कमजोर हो गया है लेकिन फिर भी उसकी गति 150 किलोमीटर (93 मील) प्रति घंटा बनी हुयी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को यह दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ रहा है।

अधिकारी तूफान के कारण हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं। यह तूफान हाल के दिनों में आए सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक है। तूफान के कारण व्यापक रूप से बिजली आपूर्ति और संचार सेवाएं बाधित हुयी हैं वहीं सड़कों पर बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए।

अधिकारियों के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं और अब भी करीब पांच लाख लोग बिजली के बिना हैं। मोबाइल फोन सेवा भी खराब सिग्नल के कारण प्रभावित हुयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत