लाइव न्यूज़ :

दुनियाभर में शुक्रवार से अब तक 11,500 विमानें रद्द, कोविड के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी का पड़ा असर

By विशाल कुमार | Updated: December 28, 2021 09:32 IST

उड़ानों की निगरानी करने वाले फ्लाइट अवेयर के अनुसार, इसका प्रभाव दुनियाभर में पड़ा है जिसके कारण सोमवार को करीब 3000 विमानें रद्द की गईं और मंगलवार की भी 1100 उड़ानें पहले से ही रद्द की जा चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओमीक्रोन के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के कारण कर्मचारियों की संख्या में कमी आ गई है।सोमवार को करीब 3000 विमानें रद्द की गईं।कामगारों की कमी देखते हुए अमेरिका ने आइसोलेशन को 10 दिन से घटाकर पांच दिन कर दिया।

न्यूयॉर्क: बीते एक सप्ताह के दौरान शुक्रवार से दुनियाभर में लगभग 11,500 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और हजारों की संख्या में उड़ानों में देरी हुई। जबकि यह साल के सबसे व्यस्त यात्रा अवधियों में से एक होता है। कई विमान कंपनियों का कहना है कि ओमीक्रोन के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के कारण कर्मचारियों की संख्या में कमी आ गई है।

उड़ानों की निगरानी करने वाले फ्लाइट अवेयर के अनुसार, इसका प्रभाव दुनियाभर में पड़ा है जिसके कारण सोमवार को करीब 3000 विमानें रद्द की गईं और मंगलवार की भी 1100 उड़ानें पहले से ही रद्द की जा चुकी हैं।

यही कारण है कि अधिक लोगों के काम पर जल्द लौटने का रास्ता खोलते हुए और बड़े पैमाने पर श्रम की कमी की संभावना को कम करते हुए अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने सोमवार को बिना लक्षण वाले कोविड-19 मामलों के लिए आइसोलेशन की अवधि को 10 दिन से घटाकर पांच दिन कर दिया।

राष्ट्रपति जो बिडेन ने सोमवार को कहा कि कुछ अमेरिकी अस्पतालों में मरीजों की संख्या अधिक हो सकती है, लेकिन देश आम तौर पर ऐसे हालात से निपटने के लिए तैयार है और अमेरिकियों को घबराने की जरूरत नहीं है।

बता दें कि, अमेरिका में फिलहाल रोजाना करीब दो लाख मामले सामने आ रहे हैं जिसमें से करीब 80 फीसदी ओमीक्रोन के हैं. वहीं, अस्पतालों में भर्ती होने वाले लोहों की संख्या में चार गुना बढ़ोतरी हो गई है।

टॅग्स :हवाई जहाजओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...