लाइव न्यूज़ :

चीन में खनन हादसों में 10 व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: April 9, 2021 19:07 IST

Open in App

बीजिंग, नौ अप्रैल (एपी) उत्तरी चीन के हेबई प्रांत में इस्तेमाल की अवधि बीत जाने वाले विस्फोटकों को नष्ट करने के एक अभियान के दौरान हुए धमाके में नौ श्रमिकों की मौत हो गई। ये विस्फोटक खदान में इस्तेमाल के लिए थे। वहीं, देश के दक्षिणपश्चिम हिस्से स्थित एक खदान में हुए विस्फोट में एक खनिक की मौत हो गई जबकि सात अन्य फंसे हुए हैं।

चिचेंग काउंटी सरकार ने सोशल मीडिया पर एक नोटिस में कहा कि विस्फोट हेबई प्रांत में हुआ जो राजधानी बीजिंग से सटा हुआ है। बुधवार को हुए इस विस्फोट में तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए।

मीडिया में आईं खबरों के अनुसार ये कर्मी खराब हो चुके विस्फोटकों को नष्ट करने का काम कर रहे थे। विस्फोटकों को चीन में स्थित एक कोयला खनन कंपनी में रखा गया था।

चिचेंग काउंटी सरकार के नोटिस में कहा गया है कि दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

सरकारी मीडिया के अनुसार, एक अलग घटना में शुक्रवार सुबह गुइझोऊ प्रांत में गैस जमा होने के बाद लगी आग में एक खनिक की मौत हो गई और सात अन्य फंसे हुए हैं। खबर के अनुसार बचाव अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब