फूड डिलिवरी वेबसाइट जोमैटो आये दिन अपने किसी-न-किसी ट्वीट की वजह से चर्चा में बना रहता है। जोमैटो का इन दिनों एक और ट्वीट वायरल हो रहा है। जोमैटो ने एक चुटकुला शेयर किया है। जिसको पढ़कर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। जोमैटो के इस ट्वीट के नीचे लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ये चुटकुला पिज्जा, बर्गप या फिर किसी फॉस्ट फूड के साथ खाये जाने वाले ऑरेगनो और चिली फ्लैक्स (मिर्च पाऊडर का पैक्ट) के बारे में है।
जोमैटो ने ट्वीट किया, पापा: ''मेरा बेटा बड़ा होकर कलेक्टर बनेगा।''
बेटा: ''बड़ा होकर ऑरेगनो और चिली फ्लैक्स का कलेक्टर बन जाता है।''
जोमौट के इस ट्वीट पर 2.5k लाइक्स आ चुके हैं।
इस पर जल्द ही ट्विटर पर लोग फनी रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''प्लास्टिक स्पून, नैपकिन, कैचअप पाउच, प्लास्टिक के डिब्बों को मत भूलिए।''
वहीं एक यूजर ने लिखा,'' पापा : मेरा बेटा बड़ा होके शेफ बनेगा, बेटा : “बेटा जोमैटो एप से खाना ऑर्डर करता है।''