लाइव न्यूज़ :

'राहुल गांधी अगले पीएम', ये ट्वीट कर अपनी ही पार्टी के ट्विटर हैंडल ने कांग्रेस नेता का बनवाया मजाक, देखें रिएक्शन

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 1, 2020 13:22 IST

कांग्रेस की युवा शाखा ने हैशटैग #2019in5words के साथ ट्वीट कर लिखा, राहुल गांधी अगले पीएम। (Rahul Gandhi is next PM #2019in5words)

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के पीएम बनने वाली बात को कई लोगों ने साल 2019 का सबसे बड़ा जोक बताया है।,#2019in5words ट्रेंड के साथ पांच शब्दों में लोग बता रहे थे कि साल कैसा बीता।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी हमेशा ही किसी-न-किसी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाते हैं। इस बार वह अपने किए ट्वीट को लेकर नहीं बल्कि अपनी पार्टी के एक अधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट पर ट्रोल हो रहे हैं। दिसंबर 2019 के आखिरी दिनों में ट्विटर पर कई ऐसे ट्रेंड चले, जिसमें लोग 2019 कैसा बीता इसके बारे में बात कर  रहे थे। इसी क्रम में  #2019in5words भी ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा था। इसी हैशटैग के साथ ट्विटर यूजर्स ने पांच शब्दों में लिखकर बताया कि कैसा गुजरा 2019।  #2019in5words के साथ ट्विटर पर कांग्रेस की युवा शाखा ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, राहुल गांधी अगले पीएम। (Rahul Gandhi is next PM #2019in5words)

इसी ट्वीट को लेकर राहुल गांधी ट्रोल हो गएं। कांग्रेस की युवा शाखा ने यह ट्वीट 29 दिसंबर 2019 को किया था। राहुल गांधी का ट्विटर यूजर काफी मजाक बना रहे हैं। कई ट्विटर यूजर ने लिखा है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने वाले हैं, ये 2019 का सबसे बड़ा जोक था।

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

बता दें कि लोकसभा चुनाव-2019 के दौरान राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष थे। चुनाव में मिली करारी हार के बाद उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। चुनाव के दौरान या उससे पहले यूं तो कांग्रेस ने पीएम पद का अधिकारिक ऐलान नहीं किया था। लेकिन कांग्रेस के कई नेताओं ने चुनावी रैलियों के दौरान राहुल गांधी को अपना पीएम उम्मीदवार बताया था। 

टॅग्स :राहुल गांधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी