लाइव न्यूज़ :

युवक सुहागरात की सेज से उल्टे पैर भागा, जब पता चला पत्नी 'औरत' नहीं बल्कि 'किन्नर' है, मचा बवाल, जानिए पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 23, 2022 19:45 IST

बिहार के गोपालगंज जिले में एक युवक की शादी फर्डी तरीके से एक महिला के साथ न करके एक किन्नर से कर दी है। इस मामले में युवक ने चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में इंसाफ की गुहार लगाई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के गोपालगंज में एक युवक को शादी के बाद जानकारी हुई कि उसकी पत्नी किन्नर हैयुवक ने जब इस बात की जानकारी परिजनों को दी तो उनके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई पीड़ित युवक ने मामले में इंसाफ के लिए चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट का दरवाजा खटखटाया है

पटना: बिहार के गोपालगंज जिले में शादी में ठगी का एक ऐसा अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरत में है। जी हां एक युवक को शादी के बाद सुहागरात के पल इस बात की जानकारी हुई, उसने जिस कथित युवती के साथ शादी के सात फेरे लिये हैं, वो पत्नी 'औरत' न होकर 'किन्नर' निकली।

इस बात का खुलासा होते ही युवक के घर बसाने का सपना पल भर में चकनाचूर हो गया। युवक ने कलेजे पर पत्थर रखकर किसी तरह से रात तो काट ली लेकिन सुबह होते ही उसने परिजनों के सामने बवाल काट दिया। 

युवक ने अपने घरवालों को बताया कि जिसे वो अपने घर की बहू बनाकर लाये हैं, दरअसल वो औरत है ही नहीं। इस बात को सुनकर लड़के के घरवाले भी चौंके, तब लड़के ने खुलासा किया उसकगी पत्नी औरत न होकर एक किन्नर है।

युवक की बात सुनकर तो परिजनों के पैरों तले से जमीन ही खिसक गई। पीड़ित युवक ने मामले में फौरन कोर्ट का रूख किया और चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट चंद्रमणी कुमार की कोर्ट में मुकदमा दाखिल करके अपने लिए इंसाफ की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरौली थाना के रुपनछाप गांव के रहने वाले अरुणेश कुमार की शादी सिधवलिया के एक गांव में हुई थी। पूरे रस्मों रिवाज के साथ तिलक समारोह हुआ। इसके बाद अरुणेश शादी करने के लिए लड़की के घर पर बरात लेकर पहुंचा। वहां उसने अग्नि के सात फेरे लेकर युवती के साथ जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाई।

मायकों वालों ने शादी के बाद अरुणेश के साथ दूल्हन को विदा कर दिया, वहीं बड़े अरमानों से अरुणेश जब सुहागरात के समय कमरे में पहुंचा तो उसे पता चला कि दूल्हन औरत नहीं बल्कि एक किन्नर है।

मामले की जानकारी मिलते ही अरुणेश के तो तोते ही उड़ गये। युवक के परिजनों ने मामले की जानकारी युवती के पिता को दी। उसके बाद युवती के के घर वाले अरुणेश के घर हथियारों से लैस होकर पहुंच गये और अपनी बेटी के साथ दहेज में दिये लाखों के जेवर, गिफ्ट वगैरह सबकुछ उठाकर चले गये।

अरुणेश के घर वाले तो डर के मारे कुछ बोल भी नहीं पाये। यही नहीं जाते जाते युवती के परिजनों ने युवक के परिवार को धमकी दी कि किसी ने इस मामले में पंचायती की कोशिश की तो उसकी खैर नहीं।

इधर शादी में हुईओ इस ठगी से परेशान अरुणेश ने चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट का दरवाजा खटखटाया है। पीड़ित युवक की ओर से मामले में सात लोगों को नामजद बनाया गया है।

टॅग्स :गोपालगंजबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO