लाइव न्यूज़ :

इस आदमी की असली उम्र बताना उतना ही मुश्किल है, जितना आसमान के तारे गिनना

By राहुल मिश्रा | Updated: January 17, 2018 16:04 IST

जब आप तस्वीरों को देख रहे होंगे तब आप शायद यही सोच रहे होंगे कि इनकी उम्र 60 या 70 साल तो होगी...

Open in App
ठळक मुद्दे16 साल की उम्र से ही है फिटनेस और टोन्ड बॉडी का शौकखुद की फिटनेस को आइने में देखकर महसूस हुई थी शर्मसोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रहते हैं एक्टिव

आज तमाम युवा डेशिंग, फिट और चुस्त-दुरुस्त दिखने को बेताब हैं। ऐसा करने के लिए वो हर तरह के हथकंडे अपनाते हैं, अपनी उम्र से कम दिखने के प्रयास करते हैं, लेकिन दुनिया में कई लोग ऐसे भी हैं जो अपनी वास्तविक उम्र से अधिक दिखना चाहते हैं। आज हम आपको जिस शख्स की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं उसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।

इस शख्स का नाम पॉवेल लड्ज़ाक है जो कि पॉलिश वाइकिंग के नाम से फेमस हैं। उम्र में तो पॉवेल बहुत उम्रदराज दिखते हैं लेकिन इनकी वास्तविक उम्र बहुत कम है। अब जब आप तस्वीरों को देख रहे होंगे तब आप शायद यही सोच रहे होंगे कि इनकी उम्र 60 या 70 साल तो होगी। लेकिन आप तस्वीरों पर मत जाइए, हम आपको इसकी सही उम्र बता रहे हैं। 

इनकी उम्र न तो 60 है, न ही 70, बल्कि बूढ़े से दिखने वाले ये शख्स एक जवान इंसान हैं और इनकी असल उम्र सिर्फ 35 साल है। पॉवेल की उम्र ज्यादा दिखने की वजह खुद उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी। पॉवेल के मुताबिक कुछ साल पहले उनके बाल और दाढ़ी के काले बालों में सफेदी झलकने लगी थी और उन्हें यह लुक बिल्कुल पसंद नहीं था। 

आखिरकार, उन्होंने अपने बाल और दाढ़ी को पूरी तरह से सफेद करवाने का फैसला कर लिया। अगर इनके बालों के रंग को छोड़ दिया जाए तो ये पूरी तरह से फिट और हैंडसम हंक हैं। साथ ही पॉवेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, लोग इनकी फिटनेस को काफी पसंद करते हैं।  

 

टॅग्स :सोशल मीडियावायरल कंटेंटअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी