लाइव न्यूज़ :

VIDEO: ऐसा हुआ सड़क हादसा, वीडियो देखने वालों की भी कांप गई रूह

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 12, 2018 11:46 IST

आमतौर पर लोग गाड़ी चलाते समय भूल जाते हैं कि उनके पीछे भी कोई वाहन आ रहा होगा और अगर उन्होंने ब्रेक लगाई तो बड़ा हादसा हो सकता है।

Open in App

अगर आप कार या कोई भी वाहन चलाते हैं तो यह वीडियो आपको सीख जरूर दे सकता है। आमतौर पर लोग गाड़ी चलाते समय भूल जाते हैं कि उनके पीछे भी कोई वाहन आ रहा होगा और अगर उन्होंने ब्रेक लगाई तो बड़ा हादसा हो सकता है। दरअसल, इसी तरह का हादसा चीन में सामने आया है, जहां कार चालक ने एक व्यस्त हाईवे पर ब्रेक लगा दी, उसके बाद जो हुआ देखकर लोगों की रूह कांप गई।

चीन में हुए इस सड़क हादसे का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक कार चालक व्यस्त हाईवे पर अचानक कार रोक देता है, जिसके बाद पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक उसे बचाने के लिए दाहे हाथ से क्रास करता है। लेकिन, स्पीड ज्यादा होने की वजह से नियंत्रण खो बैठता है और आगे जाकर पलट जाता है।

इसके बाद कार ड्राइवर अपनी कार को एग्जिट प्वाइंट से निकलने के लिए घुमाने लगता है। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में एक और ट्रक आ रहा था और वह भी स्पीड की वजह से नियंत्रण खो बैठा। हालांकि ट्रक पलटते-पलटते रह गया। इसके बाद कार चालक अपनी कार को धीरे से घुमाकर रफूचक्कर हो गया।सबसे बड़ी बात यह है कि अगर ट्रक चालक होशियारी न दिखाते तो कार के परखच्चे उड़ सकते थे और कार चालक की मौत हो सकती थी। यह पूरा हादसा हाईवे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। वीडियो क्लिप सामने आने के बाद वायरल हो गई। इसे एक फेजबुक पेज पर अपलोड किया गया है, जिसे अभी तक तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

टॅग्स :सड़क दुर्धटनाचीनवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी