लाइव न्यूज़ :

World Oldest Wild Bird: 74 साल की उम्र में अंडा?, दुनिया के सबसे उम्रदराज जंगली पक्षी ‘लेसन अल्बाट्रॉस’, विशेषज्ञ बोले-60वां अंडा हो सकता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2024 20:18 IST

World Oldest Wild Bird: विशेषज्ञों ने बताया कि ‘विजडम’ और उसका नर साथी ‘अकेकामाई’ 2006 से ही अंडे देने और सेने के लिए प्रशांत महासागर के एटोल पर लौटे थे।

Open in App
ठळक मुद्देविशेषज्ञों का अनुमान है कि यह उसका 60वां अंडा हो सकता है।‘लेसन अल्बाट्रॉस’ प्रजाति के पक्षी हर साल एक अंडा देते हैं। ‘विजडम’ ने दूसरे नर के साथ मेलजोल बढ़ाना शुरू कर दिया।

World Oldest Wild Bird: दुनिया के सबसे उम्रदराज, ज्ञात जंगली पक्षी ने लगभग 74 साल की उम्र में अंडा दिया है, जो चार साल में उसका पहला अंडा है। अमेरिकी वन्यजीव अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अमेरिकी प्रशांत क्षेत्रीय मत्स्य एवं वन्यजीव सेवा ने इस सप्ताह ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा कि ‘विजडम’ नामक लंबे पंखों वाला समुद्री पक्षी ‘लेसन अल्बाट्रॉस’ हवाई द्वीपसमूह के उत्तर-पश्चिमी किनारे पर स्थित मिडवे एटोल राष्ट्रीय वन्यजीव अभयारण्य में वापस लौटा है और उसने जो अंडा दिया है, उसके बारे में विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह उसका 60वां अंडा हो सकता है।

विशेषज्ञों ने बताया कि ‘विजडम’ और उसका नर साथी ‘अकेकामाई’ 2006 से ही अंडे देने और सेने के लिए प्रशांत महासागर के एटोल पर लौटे थे। ‘लेसन अल्बाट्रॉस’ प्रजाति के पक्षी हर साल एक अंडा देते हैं। हालांकि, अकेकामाई को कई सालों से नहीं देखा गया है और अधिकारियों का अनुमान है कि पिछले हफ्ते वापस लौटने पर ‘विजडम’ ने दूसरे नर के साथ मेलजोल बढ़ाना शुरू कर दिया।

‘मिडवे एटोल नेशनल वाइल्डलाइफ रिफ्यूज’ के पर्यवेक्षक वन्यजीव जीवविज्ञानी जोनाथन प्लिसनर ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि अंडे से बच्चा निकलेगा।’’ हर साल, लाखों समुद्री पक्षी घोंसले बनाने और अपने बच्चों को पालने के लिए रिफ्यूज में लौटते हैं।

टॅग्स :अमेरिकाUSA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल