लाइव न्यूज़ :

दुनिया का सबसे महंगा आम है बहुत खास, जबलपुर में रखवाली कर रहे चार चौकीदार और सात कुत्ते, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

By अभिषेक पारीक | Updated: June 18, 2021 16:36 IST

भारत में आम आपको हर गली-चौराहे पर मिल जाएंगे। लेकिन जापानी मियाजाकी आम की बात ही कुछ और है। हो भी क्यों न यह दुनिया के सबसे महंगे आम की किस्म है।

Open in App
ठळक मुद्देजबलपुर में हो रही है दुनिया के सबसे महंगे जापानी मियाजाकी आम की खेती। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.7 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक है। आम उत्पादक ने रखवाली के लिए चार चौकीदार और सात कुत्तों को तैनात किया है। 

भारत में आम आपको हर गली-चौराहे पर मिल जाएंगे। लेकिन जापानी मियाजाकी आम की बात ही कुछ और है। हो भी क्यों न यह दुनिया के सबसे महंगे आम की किस्म है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.7 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है और देश में इस किस्म की एक कीमत के लिए लोग 21 हजार रुपए तक देने को बेकरार हैं। 

मध्य प्रदेश के जबलपुर से करीब 25 किमी दूर चरगंवा में जापानी आम मियाजाकी की खेती की जा रही है। संकल्प परिहार और रानी परिहार के आम के बाग में इस किस्म के आम लगे हैं। जिसमें मियाजाकी आम के कुछ पेड़ हैं। इसे दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है। उनका कहना है कि अभी तक नागपुर के एक व्यक्ति ने एक आम की कीमत 21 हजार रुपए तक लगाई है। हालांकि अभी उनका इरादा इन्हें बेचने का नहीं है। वे पहला आम महाकाल को समर्पित करेंगे और इसके बाद इनकी बिक्री शुरू होगी। 

चार चौकीदार और सात कुत्ते कर रहे निगरानी

उनके बाग से पिछले साल ये आम चोरी हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने इस साल इन पर नजर रखने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। इन आमों की रखवाली के लिए उन्होंने चार चौकीदार और सात कुत्तों की तैनाती की है। यह आम के पेड़ की शिफ्ट के हिसाब से निगरानी करते हैं। परिहार के बगीचे में अन्य फलों के के साथ इस आम के 14 पेड़ हैं।

लाल रंग का होता है आम

इस किस्म के आमों का रंग लाल होता है। सबसे ऊंची गुणवत्ता वाले आमों को ताइयो-नो-टोमागो या एग्स ऑफ सनशाइन के नाम से भी जाना जाता है। आमतौर पर आम हरे या पीले होते हैं, लेकिन यह ऊपर से लाल रंग का होता है। विभिन्न रिपोर्ट के अनुसार, मियाजाकी आम का वजन कम से कम 350 ग्राम होना चाहिए और उसमें शुगर की मात्रा 15 फीसद या फिर इससे ज्यादा होनी चाहिए। एक आम का वजन 900 ग्राम तक हो सकता है।  

टॅग्स :अजब गजबभोजनमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'