लाइव न्यूज़ :

जिंदगी में पहलीबार नहाने के बाद 94 साल की उम्र में 'दुनिया के सबसे गंदे आदमी' अमो हाजी की मौत

By रुस्तम राणा | Updated: October 25, 2022 22:55 IST

ईरान की सरकारी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि दशकों से गंदगी में रहने और कपड़े न धोने के लिए "दुनिया के सबसे गंदे आदमी" के नाम से प्रसिद्ध ईरानी व्यक्ति की 94 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने अपने पूरे जीवन में सिर्फ एकबार स्नान किया, जिसके बाद उनकी मौत हो गईउन्‍हें ताजा खाना खाने की बजाय साही का सड़ा हुआ मांस खाना पसंद थाउन्हें सिगरेट पीना बहुत पसंद था, वह एकबार में ही चार-चार सिगरेट फूंकते थे

World's dirtiest man:ईरान के रहने वाले दुनिया के सबसे गंदे आदमी अमो हाजी की मौत हो गई। उनकी मौत अपने जीवन में पहलीबार स्नान करने बाद के बाद हुई। ईरान की सरकारी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि दशकों से गंदगी में रहने और कपड़े न धोने के लिए "दुनिया के सबसे गंदे आदमी" के नाम से प्रसिद्ध ईरानी व्यक्ति की 94 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई।

आईआरएनए समाचार एजेंसी ने बताया कि अमौ हाजी की रविवार को दक्षिणी प्रांत फार्स के देजगाह गांव में मौत हो गई। एजेंसी ने एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया कि दशकों से वह ताजा खाना खाने और बीमार होने के डर से नहाने से परहेज कर रहे थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में सिर्फ एकबार स्नान किया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। 

दरअसल, आईआरएनए ने बताया कि कुछ महीने पहले ग्रामीण उन्हें स्नान कराने के लिए बाथरूम में ले गए थे, जहां उन्हें स्नान कराया गया। लेकिन कुछ समय बाद, वह बीमार पड़ गए और आखिरकार, रविवार को उनका निधन हो गया। हाजी ने कभी शादी नहीं की थी और जाहिर तौर पर उनका कोई परिवार नहीं था। 

वे ईरान के रेगिस्तान में अकेले रहते थे, हालांकि वह अकेले नहीं रहना चाहते थे और हमेशा अपने लिए साथी की तलाश में रहते थ। उनके पास अपना घर भी नहीं है, लिहाजा वह गांव के बाहर रेगिस्तान में बने गड्ढों में रहते हैं। अमौ की अजीबो-गरीब हरकते थी। उन्‍हें ताजा खाना खाने की बजाय साही का सड़ा हुआ मांस खाना पसंद था। हालांकि वह घर का खाना नहीं खाते थे। 

इसके अलावा उन्हें सिगरेट पीना बहुत पसंद था। वह एकबार में ही चार-चार सिगरेट फूंकते थे। यहां तक कि गांव वालों द्वारा दी जाने वाली सिगरेट के खत्‍म हो जाने पर वह तंबाकू के बजाय जानवरों के सूखे गोबर से धूम्रपान करते थे।

टॅग्स :ईरानअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…