लाइव न्यूज़ :

दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति का 112 वर्ष की उम्र में निधन, परिवार में हैं पत्नी, आठ बच्चे, 14 पोता-पोती और 22 प्रपौत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2022 08:59 IST

World oldest man: सैटर्निनो डे ला फुएंते का निधन मंगलवार को हुआ। पिछले साल उन्हें दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में नामित किया था।

Open in App

मैड्रिड: ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ द्वारा दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रूप में नामित किए गए सैटर्निनो डे ला फुएंते का मंगलवार को 112 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रिकॉर्ड एजेंसी ने यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी ‘ईएफई’ ने बताया कि सैटर्निनो डे ला फुएंते का निधन स्पेन के उत्तर पश्चिमी शहर लियोन में उनके घर पर हुआ।

एजेंसी ने बताया कि ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ ने पिछले साल सितंबर में डे ला फुएंते को दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में नामित किया था और मंगलवार को उनकी मृत्यु की पुष्टि की। फुएंते का जन्म 11 फरवरी 1909 में पुएंते कास्त्रो में हुआ था। 

‘ईएफई’ की खबर के अनुसार, फुएंते एक मोची थे और 13 साल की उम्र में उन्होंने जूते की एक फैक्टरी में काम करना शुरू कर दिया था। फुएंते के परिवार में उनकी पत्नी, आठ बच्चे, 14 पोता-पोती और 22 प्रपौत्र हैं। एजेंसी के अनुसार, बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

पिछले महीने चीन की सबसे उम्रदराज महिला का निधन

पिछले ही महीने चीन की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति अलीमिहान सेयती का शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में 135 साल की उम्र में निधन हो गया। 

चीन के काशगर प्रांत में शुले काउंटी के कोमक्सरिक टाउनशिप में रहने वाली सेयती का जन्म 25 जून 1886 को हुआ था। साल 2013 में वह ‘चाइना एसोसिएशन ऑफ गेरोंटोलॉजी एंड जेरियाट्रिक्स’ द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार वह देश के सबसे बुजुर्ग व्यक्तियों की सूची में सबसे ऊपर थी।

बताया गया कि मृत्यु होने तक सेयती का एक बहुत ही सरल और नियमित दैनिक जीवन था। वह हमेशा समय पर खाना खाती थी और अपने आंगन में धूप सेंकने का आनंद लेती थी।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्सSpain
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

बॉलीवुड चुस्कीकौन हैं फ्लिपरची? 'धुरंधर' के Fa9la सिंगर ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, उन्होंने अरबिया बिलबोर्ड चार्ट में किया टॉप

विश्वVIDEO: स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, 21 लोगों की मौत, 73 घायल, सामने आए दुर्घटना के भयानक वीडियो

भारतप्रधानमंत्री की 'परीक्षा पे चर्चा' गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, एक माह में हुआ सर्वाधिक पंजीकरण

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो