लाइव न्यूज़ :

World Car-Free Day: उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों से लेकर महापौर और पुलिस-प्रशासन के कई सरकारी अफसर ने कार का प्रयोग नहीं किया, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2023 17:51 IST

World Car-Free Day: इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहरवासियों से अपील की थी कि वे शुक्रवार को विश्व कार-मुक्त दिवस मनाएं।

Open in App
ठळक मुद्देविश्व कार-मुक्त दिवस पर खुद भार्गव बिजली से चलने वाला स्कूटर चलाते नजर आए और बाद में उन्होंने लोक परिवहन बस की सवारी की।यातायात का भारी दबाव कम करने के लिए आम से लेकर खास लोगों से अपील की थी कि वे विश्व कार मुक्त दिवस मनाएं।बूंदा-बांदी के बीच कई लोग हर रोज की तरह कार से दफ्तर पहुंचते देखे गए।

World Car-Free Day: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में शुक्रवार को विश्व कार-मुक्त दिवस पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों से लेकर महापौर और पुलिस-प्रशासन के कई सरकारी अधिकारियों ने कार का प्रयोग नहीं किया।

वे छोटे वाहनों या लोक परिवहन साधनों से कार्यस्थल पहुंचे। चश्मदीदों ने यह जानकारी दी। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहरवासियों से अपील की थी कि वे शुक्रवार को विश्व कार-मुक्त दिवस मनाएं। विश्व कार-मुक्त दिवस पर खुद भार्गव बिजली से चलने वाला स्कूटर चलाते नजर आए और बाद में उन्होंने लोक परिवहन बस की सवारी की।

शहर के प्रथम नागरिक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने पर्यावरण की रक्षा और शहर की सड़कों पर यातायात का भारी दबाव कम करने के लिए आम से लेकर खास लोगों से अपील की थी कि वे विश्व कार मुक्त दिवस मनाएं।’’

भार्गव ने कहा कि बढ़ते शहरीकरण के मद्देनजर वक्त की मांग है कि स्थानीय नागरिक लोक परिवहन साधनों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। विश्व कार-मुक्त दिवस मनाने की महापौर की अपील का शहर की सड़कों का आंशिक असर देखा गया। बूंदा-बांदी के बीच कई लोग हर रोज की तरह कार से दफ्तर पहुंचते देखे गए।

 

टॅग्स :इंदौरमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो