लाइव न्यूज़ :

तीस साल से ड्राइविंग टेस्ट पास करने की कोशिश कर रही महिला, खर्च किए इतने लाख

By वैशाली कुमारी | Updated: August 24, 2021 17:03 IST

इसाबेल के बार बार असफल होने का कारण उनके अंदर का एक डर है। इसाबेल 17 की थीं जब उन्होंने ड्राइविंग सीखना शुरू किया था, लेकिन लगभग 1000 लेसन्स लेने के बावजूद वे ड्राइविंग टेस्ट में असफल रहीं।

Open in App
ठळक मुद्देलगभग 1000 लेसन्स लेने के बावजूद वे ड्राइविंग टेस्ट में असफल रहींअबतक अपना ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 10 हजार पाउंड ( करीब 10 लाख रुपए ) खर्च कर चुकी हैं

कार चलाना बहुत आसान है, थोड़ी सी प्रैक्टिस और बस आप सीख गए। अगर आप भी यही सोचते हैं तो आप गलत सोच रहे हैं। यहां बात करेंगे एक ऐसी महिला की जो 30 साल से ड्राइविंग टेस्ट पास करने की असफल कोशिश कर रही है। इतने वर्षों की मेहनत के बावजूद वह कामियाब नहीं हो सकी, और अबतक अपना ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 10 हजार पाउंड ( करीब 10 लाख रुपए ) खर्च कर चुकी हैं।

दरअसल ब्रिटेन की 47 वर्षीय इसाबेल स्टेडमैन के बार बार असफल होने का कारण उनके अंदर का एक डर है। इसाबेल 17 की थीं जब उन्होंने ड्राइविंग सीखना शुरू किया था, लेकिन लगभग 1000 लेसन्स लेने के बावजूद वे ड्राइविंग टेस्ट में असफल रहीं।

इसाबेल एक सुपरमार्केट में काम करती हैं, उन्होंने कहा मैं लगातार इतने वर्षों से असफल हो रही हूं इसका कारण मेरा एक डर है, और इसी कारण मैं कभी कार में बैठी नहीं।

इसाबेल कहती हैं, जब भी मैं कार में बैठती हूं तो मुझे कुछ समझ नहीं आता कि क्या हो रहा है। अचानक से चिंता घेर लेती है और ऐसा लगता है जैसे मेरा सर फट जाएगा। इसाबेल को ड्राइविंग के दौरान ब्लैक आउट की समस्या हो जाती है। उन्हें कार के भीतर घबराहट होने लगती है और वो जल्द ही अपने घर जाना चाहती हैं।

इतना कुछ झेलने के बावजूद वो कार चलाने को बेताब रहती हैं। उनकी इस बेताबी की वजह है उनकी एक ख्वाहिश, दरअसल दो बच्चों की मां इसाबेल की ख्वाहिश है कि वो एक दिन अपने बच्चों को यूनिवर्सिटी छोड़ने जाएं।उन्होंने कहा मै ये सीखना चाहती हूं ताकि मुझे अपने दुर दराज के रिश्तेदारों से मिलने में कोई परेशानी ना हो।

इसाबेल मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि मुझसे पहले शायद मेरे दोनों बच्चे ड्राइविंग टेस्ट पास कर लें। उनके दोनों बच्चे ड्राइविंग लेसन लेे रहे हैं और उन्हें इसमें कोई समस्या नहीं आ रही। उनका कहना है कि भले ही मैंने इतने साल एक बुरे सपने की तरह काटे हैं लेकिन फिर भी मुझे उम्मीद है कि एक दिन वे सफल होंगी।

टॅग्स :ब्रिटेनअजब गजबमनीकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो