लाइव न्यूज़ :

मुंह से प्रेग्नेंट हुई महिला, जीभ में पाल रही थी 12 बच्चे, मेडिकल जगत हैरान

By राहुल मिश्रा | Updated: June 15, 2018 09:39 IST

इस महिला की उम्र 63 साल है जिसके मुंह में समुद्री जीव स्क्विड के एक-दो नहीं बल्कि12 बच्चे पल रहे थे.

Open in App

मेडिकल जगत में पहली बार एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखने के बाद पहली नजर में डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। यह मामला इतना अजीबो-गरीब था कि हर तरफ इसकी चर्चा जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। मामला दक्षिण कोरिया का है जहां रहने वाली एक महिला मुंह से प्रेग्नेंट हो गई।

मीडिया में आई ख़बरों के मुताबिक इस महिला की उम्र 63 साल है जिसके मुंह में समुद्री जीव स्क्विड के एक-दो नहीं बल्कि12 बच्चे पल रहे थे। महिला का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने इसे मेडिकल जगत में अपनी तरह का पहला मामला बताया है। बताया जा रहा है कि मामला 2012 का है लेकिन हाल ही में इस खबर को सार्वजनिक किया गया है।

खबर के मुताबिक महिला ने एक रेस्टोरेंट में एक सीफूड ऑर्डर किया था। इस सीफूड का नाम था कालामारी जोकि समुद्री जीव 'स्क्विड' से बनती है। महिला के अनुसार जैसे ही उसने सीफूड को मुंह में रखा तो वो उसे खा ही नहीं पाई और उसे थूकना पड़ा। दरअसल, स्क्विड (सीफूड) को ठीक से पकाया नहीं गया था और उसे अधपका ही उसके सामने परोस दिया गया था। महिला ने जैसे ही उसे मुंह में रखा तो उसे अपने मुंह के अंदर लगातार कीड़ों के काटे जाने का एहसास हुआ।

जांच किए जाने पर जो बात सामने आई वो महिला और मेडिकल जगत के लिए होश उड़ा देने वाली थी क्योंकि कुछ दिनों के बाद ही महिला के मुंह में असहनीय दर्द होने लगा था। डॉक्टर्स की जाँच में सामने आया कि महिला के जीभ और मंसूड़ों में स्क्विड के 12 छोटे बच्चे पल रहे थे। दरअसल महिला ने जब उस अधपके स्क्विड को खाया था तब स्क्विड ने अपने स्पर्म महिला के मुंह के टिशु में इंजेक्ट कर दिए थे और इसी वजह से महिला को काटे जाने का अहसास हुआ था। 

बाद में जांचकर्ताओं द्वारा खुलासा हुआ कि जिस स्क्विड को महिला के सामने परोसा गया था वो न तो पूरी तरह से पकाया गया था और न ही पकाने से पहले उसके इंटरनल ऑर्गन को हटाया गया था। इलाज के बाद महिला पूरी तरह से स्वस्थ बताई जा रही है। 

टॅग्स :वायरल कंटेंटदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदक्षिण कोरिया के साथ व्यापार संतुलन जरूरी?, द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर के करीब?

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो