लाइव न्यूज़ :

OMG! 24 साल पुराने 'भ्रूण' से 26 वर्षीय महिला बनी माँ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 21, 2017 1:03 PM

जिस महिला ने इस बच्ची को जन्म दिया है, वह गर्भाधान के वक्त महज डेढ़ साल की थीं। 

Open in App

खबर का शीर्षक पढ़कर आप चौंक गये होंगे! चौंकिए मत इस नामुमिकन लगने वाली बात को मुमकिन बनाया है आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने। आईवीएफ तकनीक की मदद से गर्भाधान के कई सालों बाद भी बच्चे का जन्म संभव है। अमेरिका के टेनेसी में रहने वाली एक महिला ने 24 साल पुराने भ्रूण की मदद से एक बच्ची को जन्म दिया है। यह भ्रूण 24 साल पहले एक ऐसी महिला ने दान किया था जो उस समय बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती थी। इसी भ्रूण की मदद से करीब 26 वर्षीय टीना गिब्स ने नवंबर में एक बच्ची को जन्म दिया। 24 साल पहले सुरक्षित रखे गये भ्रूण से बच्चे को जन्म देना अपनी तरह का एक विश्व रिकॉर्ड है। उस महिला का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है जिसने 24 साल पहले ये भ्रूण सुरक्षित रखवाया था।

जब ये भ्रूण सुरक्षित रखा गया था तब टीना गिब्सन की उम्र डेढ़ साल थी। टीना ने आईवीएफ की मदद से बच्ची को जन्म दिया। इस तकनीक में पहले से सुरक्षित रखे गये भ्रूण को महिला के गर्भ में प्रतिरोपित किया जाता है। इसी साल के मार्च महीने में यह भ्रूण टीना गिब्सन के गर्भाशय में ट्रांसफर किया गया था।  नवंबर में टीना ने बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने बच्ची का नाम एमा रखा है। CNN से बात करते हुए 26 साल की टीना ने कहा कि ये भ्रूण और वह दोनों 25 साल के हैं और ये दोनों बेस्ट फ्रेंड भी हो सकते हैं।  टीना ने कहा कि उन्हें बस एक बच्चा चाहिए था। उन्हें इस बात की बिल्कुल परवाह नहीं है  कि यह विश्व रिकॉर्ड है या नहीं।

टीना को यह भ्रूण राष्ट्रीय भ्रूणदान केंद्र नाम की संस्था ने उपलब्ध कराया था। ये भ्रूण लंबे समय तक जमा देने वाली तापमान के बीच लैब में रखा जाता है। जिसके मेडिकल टर्म में 'स्नो बेबीज' बुलाते हैं। यह संस्था टेनेसी के कपल्स जिन्हे बच्चे नहीं चाहिए होते हैं उनसे भ्रूण दान में लेते हैं ताकि निसंतान जोडे़ को वह भ्रूण में दान कर सके। 

एमा का जन्म 25 नवंबर को हुआ है। एमा के भ्रूण को 24 सालों तक बहुत कम यानी जमा देने वाले तापमान पर रखा गया था। टीना और उनके पति बेंजामिन गिब्सन का कहना है कि यह उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।

टॅग्स :विश्व समाचारआईवीएफ तकनीकभ्रूण
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यIVF News: क्या है आईवीएफ, विशेषज्ञ से जानें वैज्ञानिक और कानूनी पहलू, क्यों छिड़ी है बहस, कैसे काम करती है तकनीक

भारतसफदरजंग अस्पताल: आईवीएफ तकनीक से पहली बार एक बच्चा ने लिया यहां जन्म, 6 साल से बच्चे की इच्छा रखने वाले दंपति के घर में आई खुशियां

क्राइम अलर्टदिल्ली में नवजात बच्चे बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर 7 लोगों को किया गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के अलावा बी-टाउन के ये सेलेब्स सरोगेसी के जरिए बन चुके हैं पेरेंट्स, देखें पूरी लिस्ट

स्वास्थ्यकोरोना महामारी के बीच प्रेगनेंसी या IVF इलाज की बना रहे हैं योजना? इन खास टिप्स का जरूर करें पालन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 'तेरी आख्या का यो काजल...', सपना चौधरी के हरियाणवी सॉन्ग में एम्स्टर्डम की सड़कों पर जमकर झूमे लोग

विश्वएनएसए अजीत डोभाल ने ब्रिटेन के अपने समकक्ष के सामने उठाया सिख कट्टरपंथ का मुद्दा, कहा- खालिस्तानी आतंकियों पर लगाम लगाएं

ज़रा हटकेViral Video: सीट को लेकर फ्लाइट में मचा घमासान, आपस में भिड़े दो यात्री; सुलह कराने में क्रू मेंबर्स के छूटे पसीने

विश्वरूस का दावा- भारतीय आम चुनाव में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहा अमेरिका, देखें वीडियो

विश्वरूस ने गुरपतवंत पन्नू की हत्या की 'साजिश' में भारत की संलिप्तता के अमेरिकी दावों की निंदा की, कही ये बात