लाइव न्यूज़ :

Viral Video: 'मंजुलिका' के गेटअप में मेट्रो में दिखी युवती, लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

By शिवेंद्र राय | Updated: January 24, 2023 11:23 IST

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती विद्या बालन और अक्षय कुमार की फिल्म 'भूल-भुलैया' की किरदार मंजुलिका के गेटअप में लोगों को डराने का प्रयास कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देवायरल हो रहा है मेट्रो के अंदर का वीडियो'मंजुलिका' बनकर युवती ने लोगों को डराया 'भूल-भुलैया' में विद्या बालन ने निभाया था 'मंजुलिका' का किरदार

नई दिल्ली: अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म 'भूल-भुलैया' में विद्या बालन द्वारा निभाया गए  'मंजुलिका' के  किरदार ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।  अब मेट्रो में 'मंजुलिका' की वेशभूषा में घूम रही एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती को मेट्रो के डिब्बे में टहलते हुए देखा जा सकता है। खुले बालों और पीली साड़ी पहन कर लोगों को डराने का प्रयास कर युवती एक के बाद दूसरे यात्री के पास जाते हुए दिखाई देती है। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये वीडियो कहां का है।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

मंजुलिका के वेश में मेट्रो ट्रेन में घूम रही युवती का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। जहां कुछ लोग इससे प्रभावित नजर आए वहीं कुछ लोगों ने मेट्रो में इस तरह की हरकत पर नाराजगी जताई और सवाल खड़े किए। भारती जैन नाम की यूजर ने लिखा, 'एक सीट मिलने के लिए कितनी मेहनत की इस लड़की ने!'

एक और यूजर शलिंदर वांगु ने लिखा, 'महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर बैठने वाले पुरुष की तो हालत ही खराब कर दी।'

बता दें कि अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म 'भूल-भुलैया' साल 2007 में आई थी। फिल्म में विद्या बालन द्वारा निभाया गया मंजुलिका का किरदार काफी दमदार था। फिल्म के रिलीज होने के काफी दिनों बाद आज तक मंजुलिका का किरदार लोगों को याद है। फिल्म में विद्या बालन की भूमिका 'अवनि' की है। 'अवनि' को दोहरे व्यक्तित्व वाली बीमारी है और वह एक महल में आने के बाद खुद को मंजुलिका मानने लगती है। 2007 में आई इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण भूषण कुमार व किशन कुमार ने किया था। फिल्म में  शाइनी आहूजा, अक्षय कुमार, विद्या बालन और अमीशा पटेल मुख्य किरदार में थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट रही थी। 

टॅग्स :वायरल वीडियोमेट्रोBhool Bhulaiyaअक्षय कुमारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो