लाइव न्यूज़ :

Video: लड़कियों को छेड़ रहे मनचले की महिला पुलिसकर्मी ने जूते से की जमकर पिटाई, कहा- 'क्या तुम्हारे घर में मां-बहन नहीं है?'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2019 16:03 IST

कानपुर पश्चिम के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि  एंटी रोमियो स्क्वायड को इस बात की सूचना मिली थी कि कुछ लड़के स्कूली छात्रों को परेशान करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला पुलिस का नाम चंचल चौरसिया बताया जा रहा है। चंचल बिठूर थाने में एंटी रोमियो स्क्वाड के तहत तैनात हैं।आरोपी लड़के को आईपीसी की धारा 294 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। 

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला पुलिसकर्मी एक शख्स को जूते से पिटाई करती दिख रही हैं। महिला पुलिसकर्मी ने लड़के की बीच सड़क पर जूते से जबरदस्त पिटाई की। ये वीडियो मंगलवार(10 दिसंबर) का है। लड़के पर आरोप है कि वह स्कूल जा रही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करता था। 

वायरल वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि महिलापुलिस कर्मी ने जूता उतारा और लड़के को पीटना शुरू कर दिया है। वीडियो 33 सेकेंड का है। मनचलों को पीटते हुए महिला पुलिसकर्मी कह रही है कि ''क्या तुम्हारे घर में मां-बहन नहीं है?''

महिला पुलिस का नाम चंचल चौरसिया बताया जा रहा है। चंचल बिठूर थाने में एंटी रोमियो स्क्वाड के तहत तैनात हैं। आरोपी लड़के को आईपीसी की धारा 294 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। 

कानपुर पश्चिम के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि  एंटी रोमियो स्क्वायड को इस बात की सूचना मिली थी कि कुछ लड़के स्कूली छात्रों को परेशान करते हैं। इसके बाद टीम ने इस पर फौरन एक्शन लेते हुए कार्रवाई की। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल वीडियोकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'