लाइव न्यूज़ :

जानें क्यों गाड़ियों में कंडोम रखकर चल रहे हैं दिल्ली के कैब ड्राइवर

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 20, 2019 20:59 IST

एक स्थानीय मीडिया से बात करते हुये ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा कोई नियम नहीं है कि फर्स्ट एड बॉक्स में कंडोम रखना है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि ऐसा सिर्फ एक अफवाह की वजह से हो रहा है। धर्मेंद्र ने बताया है कि हाल ही में उनका चालान कंडोम न रखने के लिए भी हुआ था, तब से वह काफी सतर्क रहते हैं।

दिल्ली में बड़ी संख्या में कैब ड्राइवर अपनी टैक्सी में कंडोम रखकर चलते हैं। उनका कहना है कि यदि वो ऐसा नहीं करेंते तो उनका चालान कट जायेगा। दिल्ली की सर्वोदय ड्राइवर असोसिएशन के प्रेजिडेंट कमलजीत गिल ने मीडिया से बात करते हुये बताया है कि सभी सार्वजनिक वाहनों के लिए हर समय कम से कम तीन कंडोम लेकर चलना जरूरी है। लेकिन दिल्ली की सर्वोदय ड्राइवर असोसिएशन के प्रेजिडेंट कमलजीत गिल को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि कंडोम क्यों रखना है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि ऐसा सिर्फ एक अफवाह की वजह से हो रहा है। 

असल में दक्षिणी दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग पर एक कैब ड्राइवर धर्मेंद्र को ट्रैफिक पुलिस ने रोका। इसके बाद पुलिस ने उनका फर्स्ट एड बॉक्स चेक किया तो उसमें कंडोम भी दिखा। धर्मेंद्र ने बताया है कि हाल ही में उनका चालान कंडोम न रखने के लिए भी हुआ था, तब से वह काफी सतर्क रहते हैं। हालांकि उन्हें चालान की जो रसीद दी गई थी, वह ओवरस्पीड के लिए थी। इसके बाद से इस अफवाह पर भरोसा करके दिल्ली के कैब ड्राइवर टैक्सी में कंडोम लेकर घूम रहे हैं। 

एक स्थानीय मीडिया से बात करते हुये ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा कोई नियम नहीं है कि फर्स्ट एड बॉक्स में कंडोम रखना है। पुलिस का कहना है कि यदि कंडोम न रखने पर चालान होता है तो कैब ड्राइवरों को अथॉरिटीज से संपर्क करना चाहिए।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो