लाइव न्यूज़ :

Amitabh Bachchan News: सफेद दाढ़ी और काला चश्मा में यह शख्स कौन है, क्या यह अमिताभ बच्चन है? जानें इस वायरल फोटो का पूरा सच

By आजाद खान | Updated: June 22, 2022 14:33 IST

Amitabh Bachchan News: यूजर इस वायरल फोटो को देख कर तरह-तरह के दावे कर रहे है। कुछ लोग इसे बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन का नया लुक बता रहे है तो कुछ लोग इसे उनका हमशक्ल बता कर इस फोटो को शेयर कर रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का नए लुक की तस्वीरें वायरल हो रहे है। इस फोटो को लेकर लोग यही दावा कर रहे है।लेकिन इस फोटो की सच्चाई कुछ और ही है।

Amitabh Bachchan News: सोशल मीडिया पर एक फोटो वारयल हो रहा है जिसको लेकर यह दावा किया जा रहा है कि वह फोटो बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का हैं। इस फोटो को लेकर लोग तरह-तरह के दावें कर रहे है और अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है। फोटो पर कमेंट्स करते हुए यूजर्स यह भी दावा कर रहे है कि यह अमिताभ बच्चन की आने वाले फिल्म के लिए नया लुक है। वैसे वायरल हो रहा इस फोटो को अब तक 70 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। 

क्या है यह वायरल फोटो 

इस फोटो को दुनिया के जाने-माने फोटोग्राफर Steve McCurry ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। फोटो में एक बुजुर्ग शख्स को देखा जा रहा है जो अपने सर पर पगड़ी बांधे हुए है। बुजुर्ग इस तरीके से पगड़ी को बांधे हुए है कि उसकी एक आंख पगड़ी से ढ़की हुई है और उसका एक तरफ के चश्मे के शीशे टुटे हुए है। फोटो में यह भी दिख रहा है कि इस बुजुर्ग ने सफेद दाढ़ी रखी है। 

फोटो को देख क्या कह रहे है सोशल मीडिया यूजर्स

आपको बता दें कि इस फोटो को देख यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे है। एक यूजर ने इसे सुपरस्टार के नए फिल्म का नया लुक बताया तो वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि पहली बार देखकर लगा ये अमिताभ बच्चन हैं।

मालूम हो कि यही फोटो 2018 में भी वायरल हुई थी जिसे देख लोगों ने कहा था कि इस फोटो में एक्टर अमिताभ बच्चन है और यह उनका नया लुक उनकी आने वाले फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के लिए है। ऐसे में अब वहीं फोटो एक बार फिर वायरल हो रही है। 

क्या है इस फोटो की सच्चाई

इस फोटो पर से सभी सस्पेंस को फोटोग्राफर Steve McCurry ने हटा दिया है। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में इसकी जानकारी दी है। आपको बता दें कि यह न ही अमिताभ बच्चन के किसी नई फिल्म की नई लुक की तस्वीरें है और न ही यह फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की सेट की फोटो है। यह फोटो एक अफगानी रिफ्यूजी की है जो पाकिस्ताम में रहता है। अमिताभ बच्चन से मिलते-जुलते चेहरे के कारण लोग इसको लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे है।  

 

टॅग्स :अजब गजबअमिताभ बच्चनबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारइंस्टाग्रामठग्‍स ऑफ हिन्दोस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो